जर्मनी के मॉल में गोलीबारी, 1972 के ओलंपिक की निशानी है यह मॉल
म्यूनिक। जर्मनी के म्यूनिक शहर में स्थित एक शॉपिंग मौल में कुछ हमलावरों ने घुस कर अंधा-धुंध फायरिंग शुरू कर दी है। अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन जर्मन मीडिया के अनुसार अब तक 10 लोग मारे जा चुके हैं। सुरक्षा बलों ने मॉल को चारों ओर से घेर लिया है, मॉल को खाली कराया जा रहा है।

म्यूनचेर अबेंडजीटंग अखबार के अनुसार अब तक 15 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि जर्मन एनटीवी के अनुसार 10 की मौत हुई है। हालांकि सही आंकड़े की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
यह हमला स्थानीय समनयानुसार शाम 6 बजे हुआ जब, जब ओलंपिया शॉपिंग मॉल में भारी तादाद में लोग मौजूद थे। अचानक एक हमलावर बंदूक लेकर मॉल में घुस गया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। शॉपिंग मॉल में लोग इधर-उधर भागने लगे और अफरातफरी का माहौल बन गया।
पढ़ें- पीओके बॉर्डर पर चीन और पाक की सेना का गश्त
व्यक्ति ने मॉल में स्थित फार्मेसी की दुकान से गोलीबारी शुरू हुई थी। यह मॉल मूसाक जिले में है।
जर्मन मीडिया के अनुसार यह एक बड़ा हमला है। हमला होते ही तमाम लोग यू-बान के पास अंडरग्राउंड स्टेशन की ओर भागने लगे। अभी तक इस हमले के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को शक है कि मॉल में एक से ज्यादा बंदूकधारी आतंकी घुसे हुए हैं।
गौरतलब है कि खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद से जर्मनी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था।
ओलंपिया शॉपिंग मॉल की स्थापना उस जगह पर की गई थी जहां पर 1972 में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया था। इस मॉल में चारों ओर कांच की दीवारें हैं।












Click it and Unblock the Notifications