नाईजीरिया में चर्च के भीतर गोलीबारी, बच्चों सहित 21 लोगों की मौत
अबुजा, 06 जून। नाईजीरिया में कैथोलिक चर्च में गोलीबारी के दौरान बच्चों सहित कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार एक अज्ञात युवक ने चर्च के भीतर गोलीबारी की जिसमे महिला, बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई। यह घटना नाईजीरिया के ओनडो स्टेट में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार ओनडो स्टेट के ओवो शहर में यह घटना हुई है। जब हमला हुआ तो लोग चर्च में प्रार्थना कर रहे थे। स्थानीय न्यूज एजेंसी के अनुसार घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि अभी मृतकों की संख्या बता पाना मुश्किल है, सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों राहत बचाव का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है जहां उनका इलाज होगा। ओंडु स्टेट गवर्नर अराकुनरिन एकेरेडोलू ने हमले की पुष्टि एक बयान जारी करके की है। उन्होंने कहा कि मैं इस हमले से बेहद आहत हूं मासूम लोगों की हत्या बेहद निंदनीय है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह शांत रहे और सतर्क रहे, सुरक्षाकर्मियो को तैनात किया गया है वह हालात को सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी ने भी इस हमले की निंदा की है। रविवार की रात हुए इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है और अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इस नरसंहार की वजह क्या है। अधिकारी अभी भी स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे हैं और मृतकों की सही संख्या पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने जो बयान जारी किया है उसमे कहा कि यह गोलीबारी सुबह 11.30 बजे हुई है जब हमलावर ने चर्च में प्रार्थना कर रहे लोगों पर बाहर से गोली बरसाना शुरू कर दिया, जबकि कुछ अन्य गनमैन चर्च के भीतर गोलीबारी करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications