मॉस्को के एक गोदाम में आग से 16 लोगों की मौत
मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को में एक कंपनी के गोदाम में आग लगने की खबरें हैं। रशिया टुडे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस घटना में अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

पुलिस का कहना है कि यह एक प्रिंटिंग ऑफिस है और मॉस्को के उत्तर-पूर्व में स्थित है। मॉस्को के मेयर सर्गेइ सोबानिन ने बताया कि एक पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया था तभी उसकी मौत हो गई।
वहीं मॉस्को के आपातकाल मंत्रालय के मीडिया विभाग की ओर से बताया गया कि स्टॉफ एक कमरे में फंसा हुआ था जो कि आग की वजह से पूरी तरह से कट गया था। दमकलकर्मियों ने जब दिवार तोड़ी तो उसमें 16 लाशें पड़ी हुई थीं।
मॉस्को अथॉरिटीज ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं और मॉस्को के मेयर ने वादा किया है कि वह आग लगने की वजह की जांच जरूर करेंगे।
उन्होंने बताया कि कानून मंत्रालय के साथ मिलकर मामले की जांच की जा रही है। वहीं रूस के आपातकालीन विभाग की ओर से बताया गया है कि करीब 12 लोगों को बचा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications