VIDEO: पार्क में लगी आग से जलने की बजाए हरी हुई सफेद घास, लोगों ने बताया चमत्कार

नई दिल्ली: पार्क और जंगलों में आग के वीडियो आपने कई देखे होंगे, जिसमें आग एक ओर से तबाही मचाते हुए आगे बढ़ती है, लेकिन आज हम आपको ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसमें आग पेड़ों और घास को बिना नुकसान पहुंचाए जलती जा रही है। आग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं। हालांकि इस आग को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।

वीडियो बनाने वाले भी हैरान

वीडियो बनाने वाले भी हैरान

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पार्क में आग लगी हुई है, इस दौरान जैसे-जैसे आग आगे बढ़ रही है, ऊपर की सफेद परत गायब हो रही है, जबकि नीचे की हरी घास दिखने लगती है। इस दौरान आग ना तो पेड़ को कोई नुकसान पहुंचाती है और ना ही वहां रखी बेंच को। इस घटना को देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। किसी ने इसे चमत्कार बताया तो किसी ने कैमिकल का कमाल। इस वीडियो को क्लब डी मोंटाना कैलाहोरा ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।

क्या है इसकी सच्चाई?

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये वीडियो स्पेन में कालहोरा के एक पार्क का है। यहां पर बड़ी संख्या में पॉपुलर के पेड़ लगे हैं। इन पेड़ों के बीज सफेद रंग के होते हैं, जो घास पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पूरा पार्क सफेद चादर से ढक जाता है। फिर किसी ने इसको साफ करने के लिए आग लगा दी। जिस वजह से ये जलते गए और नीचे की घास दिखती गई। इस वीडियो को चार दिन पहले फेसबुक और ट्विटर पर डाला गया था। जिसके बाद फेसबुक पर एक लाख और ट्विटर पर 60 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

मेयर ने दी सफाई

मेयर ने दी सफाई

वहीं कालाहोरा के मेयर ने वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि आग को नियंत्रित नहीं किया गया था। ये आग बहुत ही खतरनाक होती है और जल्द ही फैलती है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आग की वजह से किसी संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ और ना ही कोई घायल हुआ। कुछ देर बाद आग बुझा दी गई। उन्होंने इसके लिए फायर ब्रिगेड को धन्यवाद कहा। फिलहाल इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर चार दिनों के अंदर ही खूब सुर्खियां बटोर ली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+