यहां की प्रधानमंत्री ने 16 साल पुराने पार्टनर से पीएम हाउस में रचाई शादी, दोनों की है 2 साल की बेटी

नई दिल्ली- किसी देश में प्रधानमंत्री जैसे पद पर बैठी महिला के लिए वर्षों तक किसी के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए सार्वजनिक जीवन बिताना आसान नहीं है। वो भी तब जब दोनों की अपनी संतान भी हो। लेकिन, फिनलैंड की प्रधानमंत्री ने न केवल डेढ़ दशक तक अपना प्यार निभाया है, बल्कि जब उन्हें लगा कि अब इस प्यार को सामाजिक पहचान दे देना चाहिए तो उन्होंने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास में ही छोटे से समारोह में गिनती के मेहमानों को बुलाकर शादी भी कर ली है। यहां बात हो रही है सना मारिन की जो अपने नए वैवाहिक जीवन से बहुत ही खुश हैं और आगे का सफर भी इस तरह हंसते-खेलते बिताना चाहती हैं।

फिनलैंड की पीएम ने अपने पुराने पार्टनर से रचाई शादी

फिनलैंड की पीएम ने अपने पुराने पार्टनर से रचाई शादी

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन ने आखिरकार अपने पुराने पार्टनर के साथ शादी रचा ही ली है। 34 साल की फिनिश पीएम ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर खुद साझा की है। सना मारिन और उनके पार्टनर मार्कस राइकोनेन 16 साल से साथ रहे हैं और दोनों की 2 साल की एक बेटी भी है। यह शादी समारोह हेलसिंकी स्थित प्रधानमंत्री के आधाकारिक आवास केसारांटा में संपन्न हुआ है। इस शादी समारोह में दोनों ओर के खास दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए, जिसमें मेहमानों की तादाद 40 थी। बाद में मारिन ने अपने पति के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की।

18 साल की उम्र से दोनों हैं साथ

18 साल की उम्र से दोनों हैं साथ

इस बेहद खूबसूरत फिनिश जोड़ी की एक विशेषता ये है कि दोनों पार्टनर की उम्र 34 साल ही है। इनकी बेटी का नाम एम्मा अमालिया मारिन है। ये दोनों तब से रिलेशनशिप में हैं, जब दोनों की उम्र महज 18 साल की थी। मारिन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा है 'कल हमने एक-दूसरे से कहा- आई विल।........मैं खुश और आभारी हूं कि मैं अपना जीवन उस आदमी के साथ बिताउंगी, जिसे मैं प्यार करती हूं। हमें एक साथ बहुत कुछ देखने और अनुभव करने का मौका मिला है, हमने खुशियां और दुख साझा किए हैं और हार में और तूफान में भी एक-दूसरे का साथ दिया है।.......हमने अपनी जवानी एक साथ गुजारे हैं, अपनी प्यारी बेटी को बड़ा किया है। मेरा हमेशा साथ देने के लिए आप सबका आभार। मेरा साथ देने के लिए आपको धन्यवाद।'

दुनिया की सबसे कम उम्र की हेड ऑफ गवर्नमेंट बनी थीं

दुनिया की सबसे कम उम्र की हेड ऑफ गवर्नमेंट बनी थीं

सना मारिन फिनलैंड की सरकार की अगुवाई कर रही हैं और पूरी आस्तीन वाली सफेद गाउन में बहुत ही सौम्य लग रही थीं। इस दंपति का स्थाई निवास टैपेयर के केलेवा जिले में है, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से ये लोग अभी प्रधानमंत्री के सरकारी निवास में रह रहे हैं। इनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करने के दो घंटे के भीतर उसे करीब 85,000 लाइक मिल गए और कई सारे फॉलोअर्स ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। मारिन पर्यावरण के मुद्दे को उठाती रही हैं और पिछले साल दिसंबर में फिनलैंड की प्रधानमंत्री बनी हैं। उस समय ये दुनिया की सबसे कम उम्र की हेड ऑफ गवर्नमेंट थीं। लेकिन, कुछ ही हफ्ते बाद ऑस्ट्रियन चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज के सत्ता में लौटते ही उनका यह ताज छिन गया।

बेकरी में काम कर चुकी हैं सना

बेकरी में काम कर चुकी हैं सना

मारिन 2015 से ही सांसद हैं और फिनलैंड में जन्मदर बढ़ाने के लिए उन्होंने इस साल की शुरुआत में पिता को भी बच्चों के जन्म के समय उतनी ही पैटरनिटी लीव दिए जाने की योजना की घोषणा की, जितनी की माताओं को मैटरनिटी लीव के लिए देने का प्रावधान है। आने वाले दिनों में वहां पिताओं को भी 7 महीने की ही पैटरनिटी लीव मिलेगी, जितनी की माओं को मैटर्निटी लीव मिलती है। गौरतलब है कि मारिन बहुत ही संघर्ष करके इस पद तक पहुंची हैं और जब वो किशोरावस्था में थीं तो बेकरी में काम करती थीं। हालांकि, उनकी मां ने उनका बहुत साथ दिया और भरोसा दिलिया कि वह जीवन में जो कुछ भी करना चाहती हैं,वो कर सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+