पैसे की वजह से पाक और अमेरिका के बीच एफ-16 डील फेल!
इस्लामाबाद। पाकिस्तान वित्तीय विवाद के चलते अमेरिका से आठ एफ-16 फाइटर जेट की खरीद संबंधी समझौते को संभवत: अंतिम रूप देने में विफल रहा है! एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।
पाकिस्तान सरकार को इन जेट्स की खरीद के लिए 24 मई तक स्वीकार्यता पत्र मुहैया कराने की जरूरत थी। पाक न्यूज पेपर द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक दस्तावेज जारी नहीं किया गया जिससे पेशकश की अवधि खत्म हो गई।
पढ़ें-जहरीले सांप वाइपर जैसा दिखने वाला फाइटर जेट एफ-16
डॉन ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि पाकिस्तान ने नेशनल फंड से इस डील को पूरा फाइनेंस नहीं करने का फैसला किया जिससे बिक्री की शर्ते अब खत्म हो गयी हैं।
हालांकि अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत जलील अब्बास जिलानी की मानें तो अभी अंतिम सीमा खत्म नहीं हुई है। शुरुआत में आठ जेट्स की खरीद के लिए 70 करोड़ डॉलर की डील के कुछ हिस्से को अमेरिकी विदेशी की ओर फाइनेंशियल सपोर्ट दिया जाना था लेकिन कांग्रेस ने इस बिक्री में रियायत देने से इंकार कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications