आरएसएस के विचारों से लड़ना ही मेरी राजनीतिक विचारधारा- राहुल गांधी

लंदन। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लंदन में हैं और बीजेपी व पीएम मोदी पर अटैक करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। लंदन में राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के आइडिया से लड़ना ही उनकी राजनीतिक विचारधारा है। इससे पहले राहुल गांधी ने लंदन स्थित थिंक टैंक अंतरराष्ट्रीय सामरिक अध्ययन संस्थान (आइआइएसएस) में एक कार्यक्रम में संघ की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से की थी। जर्मनी में उन्होंने संघ की तुलना अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से की थी।

आरएसएस के विचारों से लड़ना ही मेरी राजनीतिक विचारधारा- राहुल

लंदन में पत्रकारों ने राहुल गांधी ने कहा, 'पिछले चार सालों में मेरी राजनीतिक विचारधारा का सही से विकास हुआ है। मेरे लिए बीजेपी और आरएसएस ने एक शानदार तोहफा दिया है और मैं यह कहता भी हूं। उन्होंने मुझ पर बार-बार अटैक कर बनायी (राजनीतिक विचारधारा) है। मेरी राजनीतिक विचारधारा, भारत का बहुत पुराना विचार है और आरएसएस की विचारधारा से हजारों सालों से लड़ते हुए आ रहे हैं और यह नया नहीं है।' राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं भले ही आपसे सहमत नहीं हूं, लेकिन आपका सम्मान करता रहूंगा, यही कांग्रेस है।

कांग्रेस अध्यक्ष से जब अगले प्रधानमंत्री बनने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मेरे पास ये दृष्टिकोण नहीं हैं। मैं खुद को एक वैचारिक लड़ाई से लड़ने के रूप में देखता हूं और यह परिवर्तन 2014 के बाद मुझमें आया है। मुझे एहसास हुआ कि भारत जिस ओर जा रहा है, वह भारतीयों के लिए जोखिम बन रहा है, और मैं इसका बचाव कर रहा हूं।'

राहुल गांधी जर्मनी और यूके यात्रा पर है और इस दौरान वे भारतीयों स्टूडेंट्स से मिल रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी का सामना कई सवालों से हुआ और उनमें से एक तीन तलाक भी था। राहुल गांधी ने कहा कि तीन तलाक बिल के साथ अपराधीकरण को लेकर मसला था, जिसे उन्होंने (सरकार) ने अनसूना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+