दक्षिण अफ्रीका में गहराया कोरोना संकट, 5वीं कोविड लहर की चेतावनी!
नई दिल्ली, 29 अप्रैल। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में कोविड महामारी (Corona Pandemic) एक बार फिर से तेजी से पांव पसार रही है। इस देश में कोरोना की पांचवी लहर की आशंका बढ़ गई है। ऐसे दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से कोरोना संभावित 5वीं लहर को लेकर को लेकर आगाह किया है।

इससे पहले गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अफ्रीका महाद्वीप में कोरोना संक्रमण फैलाने वाले मुख्य देश के रूप में दक्षिण अफ्रीका को चिन्हित किया है। अफ्रीकी देशों सबसे अधिक कोविड संक्रमण और मौतों का आंकड़े अकेले दक्षिण अफ्रीका में दर्ज किए गए हैं। अब एक बार फिर से यहां कोविड संक्रमण बढ़ रहा है।
पिछले 14 दिनों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। इसको लेकर यहां कोरोना की पांचवी लहर की संभावना बढ़ गई है।दक्षिण अफ्रीका ने अब तक 37 लाख से अधिक संक्रमण के मामले आए। वहीं कोरोना महामारी की चपेट में आने से 100,000 से अधिक मौतें हुईं।
साउथ अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री जो फाहला ने शुक्रवार को कहा कि देश में संक्रमण में निरंतर वृद्धि के बाद, दक्षिण अफ्रीका उम्मीद से पहले पांचवीं कोविड-19 संक्रमण लहर में प्रवेश कर सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना की चौथी लहर में वायरस के प्रभाव और रोकथाम के उपाय को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को किसी भी नए प्रकार के लिए सतर्क नहीं किया गया था। ओमीक्रॉन संक्रमण के प्रभाव के अलावा यह भी कोरोना बढ़ने का एक कारण है।












Click it and Unblock the Notifications