FIFA वर्ल्ड कप से पहले अर्जेंटीना ने खिलाड़ियों को बताया कैसे करें रूसी लड़कियों से फ्लर्ट

नई दिल्ली। अगले महीने से फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है। इस साल रूस में फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है, लेकिन वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले ही अर्जेंटीना की फुटबॉल एसोसिएशन विवादों में घिर गई है। एसोसिएशन ने अपने खिलाड़ियों के लिए एक ऐसा मैनुअल जारी किया, जो विवाद की वजह बन गया है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद एसोसिएशन ने उसे हटा दिया, लेकिन उस चैप्टर में दी गई टिप्स वायरल हो गई। दरअसल चैप्टर में बताया गया था कि कैसे रूसी लड़कियों से फ्लर्ट करें। उन्हें रिझाने और इंप्रेस करने का तरीका दिया गया था। खिलाड़ियों के साथ-साथ फुटबॉल कवर रूस जा रहे पत्रकारों के लिए मैनुअल में कुछ खास टिप्स दी गई।

 कैसे रूसी लड़कियों से करें फ्लर्ट

कैसे रूसी लड़कियों से करें फ्लर्ट

अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने इस मैनुअल को वर्कशॉप में पत्रकारों से शेयर किया गया, जिसके बाद एक पत्रकार नाचो काटल्‍लो ने इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। फिर क्या था ये मैुअल वायरल हो गया। इस मैनुअल में अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने ने शुरुआत में ही लिखा कि रूस की महिलाएं काफी सुंदर होती हैं। उनकी सुंदरता की वजह से हर मर्द उनके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं।

 रूसी लड़कियां होती हैं खूबसूरत

रूसी लड़कियां होती हैं खूबसूरत

मैनुअल में लिखा गया कि रूसी लड़कियां बेहद आकर्षक और खूबसूरत होती हैं। ऐसे में उनके करीब जाने के लिए जरूरी है कि आप अच्‍छा द‍िखें और अच्‍छे कपड़े पहनें। पत्रकारों को इस बात का खास ख्याल रखने को कहा गया। उन्होंने अपने पत्रकारों को सलाह दी कि वो रूसी महिलाओं से दोस्ती करने में तेजी दिखाएं।

रूसी महिलाओं से सेक्स को लेकर न करें जोक्स

रूसी महिलाओं से सेक्स को लेकर न करें जोक्स

मैनुअल के मुताबिक अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने सलाह दी कि रूसी महिलाओं से सेक्‍स को लेकर जोक्‍स बिल्कुल न करें, क्योंकि वो उसे बेहद निजी रखती हैं और सार्वजनिक तौर पर बात तक नहीं करती। मैनुअल में कहा गया कि रूसी महिलाएं वैसे मर्द पसंद करती हैं जो खुद पहले पहल करें। मैनुअल के मुताबिक क्‍योंकि रूसी महिलाएं अर्जेंटीना के बारे में ज्‍यादा नहीं जानती हैं, इसलिए वो उनसे जल्द आकर्षित हो सकती हैं।

 जो जाल में फंसे उनपर ही डालें डोरे

जो जाल में फंसे उनपर ही डालें डोरे

मैनुअल के मुताबिक अर्जेंटीना के मर्दों को सलाह दी गई है कि वो केवल उन्हीं रूसी महिलाओं पर डोरे डाले जो जाल में फंस सकती है। इतना ही नहीं मैनुअल के मुताबिक रूसी महिलाएं सिर्फ पैसा और सुंदर चेहरा देखती हैं। हालांकि बाद में मामला बढ़ता देख विवादित चैप्‍टर को मैनुअल से हटा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+