मेरी बाहों में है भारतीय वैक्सीन, सचिन, अमिताभ जैसा कर रहा महसूस... भारतीय स्वागत देख झूमे ब्रिटिश पीएम

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, ‘मेरी बाहों में भारत में बनी वैक्सीन लगी है और भारत में बनी वैक्सीन ने ही मुझे ठीक किया है।

नई दिल्ली, अप्रैल 22: भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का पहले गुजरात में और फिर नई दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया है, जिसको लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने बेहद खास प्रतिक्रिया दी है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले गुजरात में स्वागत और फिर नई दिल्ली में भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि, भारत आकर मुझे सचिन या अमिताभ जैसा महसूस हो रहा है।

सचिन, अमिताभ की आई याद

सचिन, अमिताभ की आई याद

नई दिल्ली में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने खास दोस्त के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि, ‘मैं पीएम नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद देता हूं। मेरे आगमन पर मुझे सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन की तरह महसूस हुआ, जब मैंने हर जगह होर्डिंगस देखे'। आपको बता दें कि, ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन दो दिनों के भारत दौरे पर हैं और दौरे के पहले दिन बोरिस जॉनसन सबसे पहले गुजरात पहुंचे थे, जहां उनके स्वागत के लिए जगह जगह पोस्टर लगाए गये थे। बोरिस जॉनसन के स्वागत के लिए कुछ गुजरात के मुख्यमंत्री हवाई अड्डा पहुंचे थे।

मेरी बाहों में भारतीय वैक्सीन

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, ‘मेरी बाहों में भारत में बनी वैक्सीन लगी है और भारत में बनी वैक्सीन ने ही मुझे ठीक किया है। इसलिए भी मैं भारत को धन्यवाद देता हूं।' आपको बता दें कि, ऑक्सफोर्ट ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का निर्माण किया था और वैक्सीन का प्रोडक्शन भारत में ही हुआ है। यहां आपके लिए ये जानना भी जरूरी है, कि भारत पूरी दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक देश है।

Recommended Video

    India में स्वागत से खुश दिखे British PM Boris Johnson, भारत से रिश्ते पर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    कई क्षेत्रों में समझौते

    कई क्षेत्रों में समझौते

    आज भारत और ब्रिटिश पीएम के बीच रणनीतिक, रक्षा, राजनयिक और आर्थिक साझेदारी पर गहन बातचीत की गई है, जिसका उद्देश्य भारत-प्रशांत क्षेत्र में घनिष्ठ साझेदारी और सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाना है। ब्रिटिश पीएम ने आज सुबह कहा कि, ‘उन्होंने (गुजरात के लोगों ने) हमारे लिए शानदार स्वागत किया। यह बिल्कुल असाधारण था। मैंने ऐसा आनंदमय स्वागत कभी नहीं देखा'।

    जॉनसन-मोदी मुलाकात

    जॉनसन-मोदी मुलाकात

    नई दिल्ली में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के समय ब्रिटिश पीएम ने कहा कि, ‘मुझे दुनिया में कहीं और ऐसा स्वागत नहीं मिलता। आपके (पीएम मोदी के) गृह राज्य को पहली बार देखना आश्चर्यजनक था'। इससे पहले ब्रिटिश पीएम ने आज राज घाट पर पुष्पांजलि अर्पित की और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। वहीं, नई दिल्ली स्थिति हैदराबाद हाउस में भारतीय पीएम नरेन्द्र मोदी और ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन के बीच मुलाकात हुई है, जिसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई। इससे पहले आज पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक स्वागत के साथ ब्रिटेन के प्रधान मंत्री जॉनसन का स्वागत किया गया। वहीं, ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने कहा कि, ‘भारत-ब्रिटेन की दोस्ती और दो सबसे बड़े और सबसे पुराने लोकतंत्रों में यह एक बहुत ही शुभ क्षण है। मुझे नहीं लगता कि भारत और ब्रिटेन के बीच चीजें इतनी मजबूत और अच्छी रही हैं, जितनी अब हैं।"

    जयशंकर-जॉनसन मुलाकात

    जयशंकर-जॉनसन मुलाकात

    वहीं, नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों और भारत-यूके रोडमैप 2030 के कार्यान्वयन पर चर्चा की। जयशंकर ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से उनकी भारत यात्रा के दौरान मुलाकात कर खुशी हुई। हमारी विस्तारित साझेदारी और #IndiaUK रोडमैप 2030 को लागू करने पर चर्चा की'।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+