FDA ने मॉडर्न और फाइजर COVID-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज देने की दी अनुमति
नई दिल्ली, 19 नवंबर। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन ही एक मात्र उपाय है। लेकिन कोरोना वैक्सीन के बाद भी बूस्टर डोज लगाने की विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं। शुक्रवार को यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने मॉडर्न और फाइजर COVID-19 टीकों की बूस्टर डोज देने की अनुमति दे दी है। एफडीए ने इसके लिए EUA (Emergency Use Authorization) में संशोधन किया है।

जिसके बाद जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका है और उनकी उम्र 18 और इससे अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के लिए एकल बूस्टर खुराक के उपयोग दे दी है।बता दें एफडीए ने मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन की कोविड -19 बूस्टर खुराक को सबसे पहले अधिकृत किया था इसके बाद अक्टूबर महीने में कोविड-19 टीकों के लिए मिक्स एंड मैच बूस्टर खुराक को मंजूरी दी थी।
एफडीए आयुक्त जेनेट वुडकॉक ने कहा
यह निर्णय से कोविड -19 से अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों और मृत्यु दर को रोकने में काफी मददगार साबित होगा।
मॉडर्ना के सीईओ स्टीफन बैंसेल ने कहा
यह अनुमति ऐसे महत्वपूर्ण समय पर मिली है जब हम सर्दियों के महीनों में प्रवेश कर रहे हैं. इस दौरान देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ रही है।
मॉडर्न कोविड वैक्सीन की सिंगल बूस्टर डोज को प्राइमरी डोज के कम से कम 6 महीने के बाद 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए और 18 से 64 वर्ष की आयु के कोरोना के लिए हाई रिस्क वाले लोगों के लिए अधिकृत किया गया था।
इसके अलावा जॉनसन एंड जॉनसन बूस्टर डोज 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोागें के लिए सिंगल डोज के पूरा होने के कम से कम 2 महीने बाद सिंगल डोज के उपयोग को अधिकृत किया।
बता दें अमेरिका ही नहीं भारत में भी फ्रंट लाइन वकर्स को भी बूस्टर डोज देने की बात हो रही है क्योंकि उन्हें वैक्सीन लगे लंबा समय हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications