हिलेरी क्लिंटन को एफबीआई ने दिया झटका, पुराने मामले में फिर से जांच
विदेश मंत्री रहते हुए गुप्त मेल सर्वर के इस्तेमाल का मामला।
अमेरिका। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव से एन पहले अमेरिकी जांच एंजेसी ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के विदेश मंत्री रहते गुप्त सर्वर इस्तेमाल के मामले कीं जांच फिर से करने की बात कही है।

अमेरिका में आठ नंवबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। डेमोक्रेटिक हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप मे कड़ा मुकाबला है। हाल ही में ट्रंप पर एक के बाद यौन शोषण के आरोप लगने के बाद बढ़त में दिख रही हिलेरी को एफबीआई ने तगड़ा झटका दिया है।
एफबीआई ने शुक्रवार को कहा कि उसने हिलेरी क्लिंटन के विदेश मंत्री रहने के दौरान गुप्त ईमेल सर्वर के इस्तेमाल के मामले में जांच फिर से शुरू कर दी है।
एफबीआई डायरेक्टर ने चिट्ठी लिखकर दी सांसदों को जानकारी
एफबीआई के डायरेक्टर जेम्स कोमे ने अमेरिकी संसद को एक पत्र लिखकर इसकी सूचनी दी है। पत्र में सांसदों को बताया गया है कि एफबीआई को नई ईमेल के बारे में पता चला है जो उनकी जांच से जुड़े लगते हैं। उन्होंने लिखा है कि एफबीआई को उन ईमेलों का पता चला है जो इस जांच से जुड़े हो सकते हैं।
कोमे ने सांसदों को लिखा कि मैं आपको जानकारी देने के लिए खत लिख रहा हूं कि नए मेल मिलने के बाद एफबीआई को जांच के लिए उचित कदम उठाने हैं और ईमेल का अध्ययन कर यह पता करना है कि क्या इनमें गोपनीय जानकारी थी।
हिलेरी क्लिंटन ने बराक ओबामा के पहले कार्यकाल में 2009 से 2013 तक विदेश मंत्री रहने के दौरान गुप्त ईमेल सर्वर का इस्तेमाल किया। इसके लेकर उनकी काफी आलोचना भी हुई।
एफबीआई के फिर से जांच करने का फैसले का राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी के प्रतिद्वंद्वी और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने स्वागत किया है।












Click it and Unblock the Notifications