Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विश्व के सबसे बड़े स्टिंग ऑपरेशन का खुलासा, 3 साल, 18 देश, एक मोबाइल एप और 9 हजार पुलिस अफसर, दिलचस्प कहानी

अमेरिका की एफबीआई और ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस ने अंडरवर्ल्ड का पर कतरने के लिए सामूहिक तौर पर एक जाल बिछाया। इसके लिए एफबीआई ने एक खास मोबाइल एप्लीकेशन ANOM का सहारा लिया था।

वॉशिंटगन/कैनबरा, जून 08: सालों तक अंडरवर्ल्ड के अपराधी एक मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल अपनी गुप्त प्लान बनाने के लिए करते आ रहे थे। अंडरवर्ल्ड के हजारों अपराधियों को लग रहा था कि वो जिस मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल आपसी बातचीत के लिए कर रहे हैं, वो बेहद सुरक्षित है और उसपर किसी की नजर नहीं है। करीब 3 सालों तक अंडरवर्ल्ड एक मोबाइल एप्लीकेशन के झांसे में फंसा रहा, लेकिन जब उस मोबाइल एप्लीकेशन का खुलासा हुआ तो अपराधियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वो महज एक मोबाइल एप्लीकेशन नहीं था, वो अमेरिका की एजेंसी एफबीआई के द्वारा फैलाया गया एक ऐसा जाल था, जिसने सैकड़ों अपराधियों को जेल पहुंचा दिया। आखिर क्या था एफबीआई का मोबाइल एप्लीकेशन वाला ट्रैप और कैसे दुनिया के कई देशों में फैले अंडरवर्ल्ड के अपराधी एक के बाद एक उस चाल में फंसते गये...आईये दिलचस्प कहानी को जानते हैं।

एफबीआई का एप्लीकेशन वाला चाल

एफबीआई का एप्लीकेशन वाला चाल

अमेरिका की एफबीआई और ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस ने अंडरवर्ल्ड का पर कतरने के लिए सामूहिक तौर पर एक जाल बिछाया। इसके लिए एफबीआई ने एक खास मोबाइल एप्लीकेशन का सहारा लिया, जिसके जरिए अंडरवर्ल्ड के अपराधी बेहद सुरक्षित तरीके से बात कर सकते थे। अपराधियों को नहीं पता था कि उनकी बातचीत को एफबीआई मॉनिटर कर रहा है। एफबीआई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि उसके मोबाइल एप्लीकेशन के झांसे में आकर सैकड़ों अपराधी गिरफ्तार किए गये और लाखों डॉलर जब्त किए गये हैं। ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि 'ऑस्ट्रेलियन पुलिस और एफबीआई लगातार अपराधियों की गुप्त बातचीत को पढ़ रही थी। (|ऑस्ट्रेलिया पुलिस के कमिश्नर)

तीन साल से चल रहा था ऑपरेशन

तीन साल से चल रहा था ऑपरेशन

2018 में इस मोबाइल एप्लीकेशन एएनओएम को तैयार किया गया था। इसका डिजाइन इस तरह से किया गया था कि इससे ब्लैक मार्केट में एक्टिव अपराधी बेहद आसानी से इस्तेमाल कर सकें'। ऑस्ट्रेलियन पुलिस के मुताबिक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए जानकारियां जुटाकर सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में 224 संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 3.7 मिट्रिक टन ड्रग्स जब्त किया गया। इसके अलावा अपराधियों के पास से 350 लाख डॉलर भी जब्त किया गया'। ऑस्ट्रेलियन पुलिस ने कहा कि 'मोबाइल एप्लीकेशन एएनओएम का निर्माण एफबीआई ने किया था और पिछले तीन साल से ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और न्यूजीलैंड की पुलिस इस एप्लीकेशन के जरिए अपराधियों को पकड़ने का काम कर रही थी। इस मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए ड्रग्स की तस्करी करने वाले शातिर अपराधियों की एशिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और मध्यपूर्व के 18 देशों से अपराधियों की गिरफ्तारी की गई'।

अंडरवर्ल्ड के खिलाफ 'वॉटरशेड' अभियान

अंडरवर्ल्ड के खिलाफ 'वॉटरशेड' अभियान

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीशन ने इस प्लान को 'वॉटरशेड' अभियान कहा है, जिसने दुनियाभर में ड्रग्स तस्करी करने वाले सैकड़ों अपराधियों को पकड़वाया। मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की पुलिस ने अपने इस स्टिंग ऑपरेशन की जानकारी दी है। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस के मुताबिक अमेरिका की एजेंसी ने कितने अपराधियों को गिरफ्तार किया है और कैसे ऑपरेशन चलाया है, इसकी जानकारी मंगलवार के बाद दी जाएगी। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने इस स्टिंग ऑपरेशन का खुलासा करते हुए कहा कि 'अंडरवर्ल्ड के बीच एएनओएम मोबाइल एप्लीकेशन काफी ज्यादा प्रसिद्ध था और अपराधियों को नहीं पता था कि उनके द्वारा की जा रही बातचीत का एक एक शब्द तीन देशों की पुलिस को एक साथ पता चल रहा है।'

एप के जरिए कैसे पकड़ाए अपराधी ?

एप के जरिए कैसे पकड़ाए अपराधी ?

न्यूजीलैंड की पुलिस ने कहा कि 'एफबीआई के द्वारा अपने दो एनक्रिप्शन को खत्म कर दिया गया था और एएनओएम नाम की एनक्रिप्टेड डिवाइस कंपनी शुरू की गई थी।' वहीं, ऑस्ट्रेलिया की मीडिया ने कहा कि 'एएनओएम मोबाइल एप्लीकेशन को बेहद गोपनीय तरीके से डिवाइस के साथ अंडरवर्ल्ड तक पहुंचा गया और अंडरवर्ल्ड को यकीन दिलाया गया कि ये डिवाइस पूरी तरह से सुरक्षित है और इससे की जाने वाली बातचीत को दुनिया की कोई भी पुलिस नहीं पढ़ सकती है। जबकि असलियत ये थी कि इस मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए जो भी बातचीत अंडरवर्ल्ड के द्वारा की जाती थी उसकी रियल टाइम जानकारी तीन देशों की पुलिस को मिलती थी। हर एक मैसेज को तीन देशों की पुलिस रियल टाइम पढ़ती थी। इस एप्लीकेशन के जरिए अपराधी हत्या की साजिश और ड्रग्स तस्करी समेत सैकड़ों तरह की प्लानिंग करते थे।'

खतरनाक 'ऑपरेशन आयरनसाइड'

खतरनाक 'ऑपरेशन आयरनसाइड'

ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस कमिश्नर रीस करशॉ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 'अंडरवर्ल्ड में शामिल अपराधी एक दूसरे की हत्या की प्लानिंग करने के साथ साथ, एक जगह से दूसरे जगह तक कैसे ड्रग्स पहुंचाया जाए, इसकी बात करते थे। इस मोबाइल एप्लीकेशन को मोबाइल बदमाश गैंग, ऑस्ट्रिया का माफिया ग्रुप, एशिया के अलग अलग अपराधियों के ग्रुप और संगठित अपराध में शामिल अपराधी काफी ज्यादा इस्तेमाल करने लगे थे। ऑस्ट्रेलिया में इन गैंग्स से 3 टन ड्रग्स और साढ़े 4 करोड़ की नकदी जब्त की गई है। ऑस्ट्रेलिया में इस ऑपरेशन का नाम आइरनसाइड दिया गया था, जिसमें पुलिस विभाग के 4 हजार अफसर शामिल थे।' वहीं, ऑस्ट्रेलिया पुलिस के मुताबिक पूरी दुनिया में इस अभियान में 9 हजार से ज्यादा पुलिस अफसर शामिल हुए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+