पहली बार गाड़ी चला रही बेटी के लिए पिता ने किया कुछ ऐसा, दुनियाभर में वायरल हुआ वीडियो
पहली बार गाड़ी चला रही बेटी के लिए पिता ने किया कुछ ऐसा, दुनियाभर में वायरल हुआ वीडियो
न्यूयॉर्क, 2 जून: बच्चों के लिए लोग क्या कुछ करते हैं, इसी एक बानगी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रही है। ये एक लड़की का बनाया टिकटॉक वीडियो है। जिसमें वो पहली बार कार चलाने जा रही है और उसके क्रैश डमी सूट पहनकर उसके साथ बैठते हैं। अमेरिका के मशहूर बास्केटबॉल प्लेयर रेक्स चेपमैन ने ये वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। जो वायरल हो गया है।

पूर्व अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी रेक्स चैपमैन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, पहली बार पिता के साथ ड्राइविंग और उन्होंने क्रैश-टेस्ट डमी की तरह कपड़े पहन लिए.. इसे देख हंसी नहीं रोक पा रहा हूं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपनी पहली कार ड्राइव के लिए पिता का कार में इंतजार करती है, लेकिन उसके पिता क्रैश डमी सूट पहनकर आते हैं। इस पर लड़की पिता को कहती है कि मजाक की हद होती है और कार से बाहर चली जाती है।
रेक्स की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो को 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और एक लाख लोग इसे शेयर भी कर तुके हैं। अब तक वीडियो को 57,000 से ज्यादा लाइक मिल चुके है। इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट यूजर्स कर रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर लोगों को कहना है कि पिता-बेटी के बीच ये मजाक अच्छा है।












Click it and Unblock the Notifications