चाइल्ड एक्ट्रेस से जुड़ा घर में होने वाली अजीब घटनाओं का कनेक्शन, 32 साल बाद दुनिया को पता चली सच्चाई
लॉस एंजेलिस। इस दुनिया में बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं, जिनपर किसी को विश्वास होता है तो किसी को नहीं होता। इसी से जुड़ी एक खबर अमेरिका के लॉस एंजेलिस से भी सामने आई है। लॉस एंजेलिस में स्थित एक घर में साल 1988 में एक बच्ची की उसके ही पिता ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद इसी घर में एक परिवार रहने आया, जिसने कुछ हैरान कर देने वाले अनुभव साझा किए हैं। इस परिवार का कहना है कि यहां इन्हें अंधेरे की उपस्थिति होती है, जिससे वह परेशान हैं और सो नहीं पाते।

जुडिथ के पिता ने मारी थी गोली
यहां 1988 के जुलाई महीने में जोसेफ बरसी नामक व्यक्ति ने अपनी बेटी जुडिथ बरसी के सिर में गोली मार दी है। इससे पहले इस व्यक्ति ने बच्ची की मां मारिया विरवोक्ज को भी मार दिया था। इसके बाद जोसेफ बरसी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उस समय जुडिथ महज 10 साल की थी, वह एक चाइल्ड स्टार थी और 1984 में प्रोफेश्नली एक्टिंग करना शुरू कर चुकी थी। वह ग्रोइंग पेंस, चीयर्स, पैंकी ब्रयूस्टर और कैग्नी एंड लेसी जैसी कई टीवी सीरीज और फिल्मों में काम कर चुकी थी।

2001 में रहने आया परिवार
इस घटना के कई साल बाद साल 2001 में बरनाल परिवार घर में रहने आया। जिन्हें घर के भयानक इतिहास की कोई जानकारी नहीं थी। जैसे ही ये लोग इस घर में रहने आए तो पड़ोसियों ने इन्हें उस घटना के बारे में बताया। जिसके बाद ये परिवार घर में अजीब चीजें महसूस करने लगा। गैबी बरनाल ने मर्डर हाउस फ्लिप नामक शो में कहा, 'जब हम पहली बार यहां आए तो हमें घर के बारे में कुछ भी नहीं पता था। वो बहुत गुस्से में मरे थे, शायद आज भी वहीं हैं।'

जब घर में आईं तक 10 साल की थीं गैबी
वहीं गैबी के पिता फ्रांसिस्को कहते हैं, 'जब हम घर में आए तो वहां एक खराब ऊर्जा महसूस होती थी।' गैबी ने शो में कहा कि 'अजीब चीजें होती थीं, गैराज का दरवाजा खुलता और बंद होने लगता, मेरे कमरे में कोल्ड स्पॉट थे। मैं बीती रात भी अपने कमरे में नहीं सो पाई मुझे लगा कि कोई मुझे देख रहा है।' गैबी कहती हैं कि जब वह इस घर में आईं तो दस साल की थीं। जुडिथ की उम्र भी यही थी, जब उसे मारा गया था। उससे पहले गैबी का एक काल्पनिक दोस्त जोसेफ हुआ करता था, जो गैराज का दरावाजा खोला और बंद किया करता था। हालांकि तब तक उन्हें नहीं पता था कि हत्यारे का नाम भी जोसेफ था।

सबसे डरावनी जगह है कॉरिडोर
गैबी ने कहा कि वह बुरे सपनों से परेशान थीं इसलिए उन्होंने अपने कमरे में दर्जनों ड्रीम कैचर्स लगाए हुए थे, ये वही कमरा है, जिसमें जुडिथ को सिर पर गोली मारी गई थी। वहीं गैबी की मां रूथ कहती हैं कि वह अपनी बेटी के बारे में ज्यादा सोचती हैं क्योंकि इस सबने उसे ही ज्यादा प्रभावित किया है। इस परिवार के लिए घर की सबसे डरावनी जगह कॉरिडर है, जहां जोसेफ ने अपनी पत्नी को मारा था। फ्रांसिस्को कहते हैं कि कॉरिडोर में चलते हुए उन्हें कई बार ऐसा लगता है कि कोई उनके पीछे आ रहा है। रूथ कहती हैं कि उन्हें किसी के चलने की आवाजें आती हैं।

ऐसे घरों का दौरा करते हैं शो के होस्ट
पूरी कहानी सुनने के बाद शो के होस्ट और इंटीरियर डिजाइनर्स ने घर का दौरा किया। इन्होंने डरावनी जगहों की पहचान की और वहां अधिक रोशनी और खाली जगहों को परिवार की तस्वीरों से भर दिया। इन लोगों ने घर में काफी बदलाव किए। यहां रखे सामान की दिशा को बदला गया, गार्डन और हॉल में भी सुधार किया गया। जिसके बाद बरनाल परिवार का कहना है कि इन बदलावों के बाद से वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। आपको बता दें मर्डर हाउस फ्लिम नामक इस शो के होस्ट इस तरह के घरों में जाते हैं और वहां कई तरह के बदलाव करते हैं, ताकि उनमें रहने वाले लोग अतीत के अंधेरे से अलग खुशी से रह सकें।
17 साल की अमेरिकी लड़की की हैं दुनिया में सबसे लंबी टांग, अपने नाम किए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications