जानिए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की कमजोरी इवांका के बारे में कुछ खास बातें

वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अमेरिकी दौरे पर राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और उनकी फैमिली को भारत आने का आमंत्रण दिया है। ट्रंप भारत कब आएंगे फिलहाल यह साफ नहीं है लेकिन उनकी बेटी इवांका ट्रंप भारत आएंगी। पीएम मोदी ने ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को ग्‍लोबल एंटरप्रेन्‍योरशिप समिट (जीईएस) में शामिल होने के लिए भारत आने का न्‍यौता भी दिया। पीएम मोदी के इस आमंत्रण को जम्‍मू कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने चतुराई वाली डिप्‍लोमैसी करार दिया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर इवांका ट्रंप कौन हैं क्‍योंकि व्‍हाइट हाउस में आज इवांका काफी पावरफुल पोजिशन पर हैं।

Pics: आज से पहले नहीं देखी होगी डोनाल्ड ट्रंप की ये तस्वीरें

ट्रंप की पहली पत्‍नी की बेटी

ट्रंप की पहली पत्‍नी की बेटी

इवांका का जन्‍म न्‍यूयॉर्क में वर्ष 1981 में हुआ था और इवांका ट्रंप की पहली पत्‍नी इवाना की बेटी हैं। इवांका ने अपने शुरुआती नौ वर्ष मैनहैट्टन के एक प्रतिष्ठित स्‍कूल चैपलिन स्‍कूल में बिताए हैं। अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति जॉन एफ कैनेडी इसी स्‍कूल से पढ़े हैं।

ट्रंप की करीबी

ट्रंप की करीबी

न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स के मुताबिक डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने परिवार और बिजनेस में जो स्‍थान इवांका को दिया हुआ है वह किसी और, यहां तक कि उनकी किसी पत्‍नी को भी नहीं मिला था। इवांका पर आज ट्रंप ऑर्गनाइजेशन की कुछ बड़ी डील की जिम्‍मेदारी है। वह अपने भाईयों डोनाल्‍ड जूनियर और एरिक के साथ मिलकर कई डील को अंजाम तक पहुंचाती हैं।

'प्रॉक्‍सी वाइफ' तक का दर्जा

'प्रॉक्‍सी वाइफ' तक का दर्जा

ट्रंप के चुनावी अभियान में इवांका ने बढ़-चढ़कर भूमिका निभाई। मैगजीन वैनिटी फेयर ने तो इवांका को ट्रंप की 'प्रॉक्‍सी वाइफ' तक लिख डाला था। मैगजीन का कहना था कि उसने ऐसा इसलिए लिखा क्‍योंकि उनकी पत्‍नी मेलानिया, अभियान में कहीं दिख ही नहीं रही थीं। मैगजीन के मुताबिक ट्रंप भी अपनी बेटी के साथ काफी सहज नजर आ रहे थे।

यहूदी बन गईं इवांका

यहूदी बन गईं इवांका

इवांका की शादी वर्ष 2009 में जेरार्ड कश्‍नर से हुई और इसके साथ ही उन्‍होंने यहूदी धर्म स्‍वीकार कर लिया। आज इवांका तीन बच्‍चों पांच वर्ष की एराबेला रोस, तीन वर्ष का जोसेफ फ्रेडरिक और एक वर्ष के बेटे थेओडोर जेम्‍स की मां हैं। इवांका कभी भी अपने धर्म के बारे में बात करना ठीक नहीं समझती हैं। उनका मानना है कि धर्म जैसी चीजें काफी पर्सनल होती हैं हालांकि चुनावी अभियान में उनके पिता ने कई बार धर्म का जिक्र किया है। इवांका की मानें तो इजरायल उनके दिल के काफी करीब है।

एक लेखिका इवांका

एक लेखिका इवांका

इवांका ने दो किताबें भी लिखी हैं जिनमें पहली किताब है ट्रंप कार्ड जो कि वर्ष 2009 में रिलीज हुई। उनकी दूसरी किताब थी, 'वीमेन हू वर्क: रिराइटिंग द रूल्‍स फॉर सक्‍सेस'। यह किताब इस वर्ष की शुरुआत में रिलीज हुई थी। इस किताब को इवांका न कामकाजी महिलाओं को ध्‍यान में रखकर लिखा था। हालांकि उनकी दोनों ही किताबों को अच्‍छे रिव्‍यूज नहीं मिले थे।

अपने पिता के आलोचकों को दिया जवाब

अपने पिता के आलोचकों को दिया जवाब

जिस समय ट्रंप चुनावी अभियान में बिजी थे, उसी समय वर्ष 2005 के कुछ टेप्‍स लीक हुए जिनमें डोनाल्‍ड ट्रंप ने महिलाओं पर कुछ अमर्यादित टिप्‍पणियां की थीं। इवांका ने सावर्जनिक तौर पर कहा कि से टेप अनुचति हैं और काफी दुखद हैं। इवांका का कहना था कि उन्‍हें इस बात की खुशी है कि उनके पिता ने महिलाओं के परिवार वालों और अमेरिका के लोगों से माफी मांग ली थी।

व्‍हाइट हाउस एडवाइजर

व्‍हाइट हाउस एडवाइजर

इवांका और उनके पति जेरार्ड कश्‍नर को डोनाल्‍ड ट्रंप ने व्‍हाइट हाउस का एडवाइजर अप्‍वाइंट किया है। इवांका के पास सरकारी सुरक्षा क्‍लीयरेंस और कम्‍यूनिकेशन डिवाइसेज हैं। हालांकि इवांका और उनके पति के अप्‍वाइंटमेंट को काफी आलोचना सहनी पड़ी थी।

ट्रंप ऑर्गनाइजेशन से हटीं इवांका

ट्रंप ऑर्गनाइजेशन से हटीं इवांका

व्‍हाइट हाउस एडवाइजर बनने के बाद इवांका ने ट्रंप ऑर्गनाइजेशन को बाय-बाय कह दिया। सिर्फ इतना नहीं इवांका ने अपने फैशन ब्रांड का भी मालिकाना हक छोड़ दिया। वहीं उनके पिता जेरार्ड ने भी अपनी कंपनियों के सीईओ पोस्‍ट से इस्‍तीफा दे दिया।

ड्रेस के लिए हुई आलोचना

ड्रेस के लिए हुई आलोचना

ट्रंप फैमिली को उनकी हाई-फाई लाइफ स्‍टाइल के लिए जाना जाता है। इवांका भी पिछले कई वर्षों से एक ग्‍लैमरस लाइफ स्‍टाइल जी रही हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान इवांका ने जब 4,000 पौंड यानी करीब 32 लाख रुपए की ड्रेस पहनी थी। सिल्‍वर कलर की इस ड्रेस पर इवांका की काफी आलोचना हुई।

इवांका की क्‍लोदिंग लाइन सुपरहिट

इवांका की क्‍लोदिंग लाइन सुपरहिट

इवांका ट्रंप के पास अपनी खुद की क्‍लोदिंग लाइन है और जब से उनके पिता राष्‍ट्रपति बने हैं तब से ही उनकी क्‍लोदिंग रेंज के मुनाफे में पांच गुना तक इजाफा हुआ है। उनकी कंपनी के टॉप ऑफिसर्स की मानें तो यह अब तक‍ का बेस्‍ट परफॉर्मेंस रहा है। ब्रिटेन की एक वेबसाइट लिस्‍ट के मुताबिक इवांका ट्रंप प्रॉडक्‍ट्स को फरवरी माह के दौरान 346 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है।

इवांका के साथ कॉफी पीना सपना

इवांका के साथ कॉफी पीना सपना

इवांका ट्रंप ने हाल ही में एक नीलामी वेबसाइट चैरिटी बज के लिए अपने साथ कॉफी पीने की कीमत रखी थी। इवांक के साथ न्‍यूयॉर्क या फिर वॉशिंगटन में अगर किसी को कॉफी पीनी थी तो उसे इसके लिए करीब 33 लाख रुपए कीमत अदा करनी पड़ती। हालांकि कुछ दिनों बाद जब कोई इस नीलामी के लिए आगे नहीं आया तो इसे कैंसिल कर दिया गया।

आर्ट की शौकीन

आर्ट की शौकीन

इवांका का अपार्टमेंट कई तरह के आर्ट वर्क से सजा हुआ है। ब्‍लूमगबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इवांका को आर्ट का काफी शौक है और यह बात उनके अपार्टमेंट से साबित हो जाती है। इवांका समय-समय पर आर्ट कलेक्‍शन के सामने अपनी फोटोग्राफ को क्लिक कराकर इसे इंस्‍टाग्राम पर अपडेट भी करती रहती हैं।

कानूनी दांवपेंच में फंसी इवांका

कानूनी दांवपेंच में फंसी इवांका

इवांका इस समय कई कानूनी पेचदिगियों का सामना कर रही हैं। इवांका पर इस समय लाखों रुपए का टैक्‍स बकाया है। न्‍यूयॉर्क के टैक्‍स डिपार्टमेंट ने एक कंपनी मैडीसन एवेन्‍यू डायमंड्स के खिलाफ वारंट जारी किया हुआ है। यह कंपनी इवांका ट्रंप के लिए बिजनेस करती थी और 27 जनवरी को इसके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इसके अलावा इवांका पर सबसे बड़ी मुसीबत है उनके खिलाफ दायर किया गया तीन मिलियन डॉलर का केस जो न्‍यूयॉर्क के ही एक कोर्ट में चल रहा है।

ओबामा की पड़ोसी इवांका

ओबामा की पड़ोसी इवांका

इवांका ट्रंप वॉशिंगटन के कालोरामा इलाके में रहने वाली हैं। इस इलाके में कई चीनी, ओमानी और सर्बियन मूल के लोग रहते हैं। इसके अलावा वह पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की पड़ोसी होंगी। इवांका और उनके पति जेरार्ड ने ट्रैसी पैलेस खरीदा है। 5.5 मिलियन डॉलर से खरीदा गया यह घर ओबामा के घर से कुछ ही दूरी पर है।

बेटी गा सकती है चीनी कविता

बेटी गा सकती है चीनी कविता

जिस समय डोनाल्‍ड ट्रंप चीन पर हमले कर रहे थे उसी समय इवांका ने एक वीडियो पोस्‍ट किया। बेटी ऐराबेला के इस वीडियो में वह मैनड्रिन भाष में एक कविता गाती हुई नजर आ रही थी। एराबेला ने चीनी स्‍टाइल का एक बॉल गाउन पहना था और एराबेला के पीछे कुछ चीनी अक्षर लिखे हुए थे।

चीन में इवांका की दिवानगी

चीन में इवांका की दिवानगी

चीन में इवांका का बिजनेस काफी बढ़ रहा है। यहां तक कि वहां तो इवांका का नाम रजिस्‍टर कराने की भी होड़ मची हुई है। चीन में करीब 65 ऐसे लोगों हैं जिन्‍होंने इवांका के नाम पर अपने प्रॉडक्‍ट का नाम रजिस्‍टर कराने के लिए एप्‍लीकेशन दी हुई थी। सिर्फ इतना ही चीन में इवांका का क्रेज इस कदर है कि यहां की लड़कियां उनके जैसा दिखने के लिए प्‍लास्टिक सर्जरी तक कराने में लगी हुई हैं।

14 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग

14 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग


इवांका जब 14 वर्ष की थीं तो एक मॉडलिंग एजेंसी ने उन्‍हें एड के लिए कॉन्‍टेक्‍ट किया था। अपने 15वें बर्थडे से पहले इवांका एले मैगजीन के कवर पेज और कई मैगजीन के पन्‍नों पर छा आ चुकी थीं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्‍होंने कैटवॉक शूज और टॉमी हिलफिगर जैसे ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग तक की।

ट्रंप ने की डेटिंग की बात

ट्रंप ने की डेटिंग की बात

राष्‍ट्रपति ट्रंप जिस समय चुनावी अभियान में बिजी थे उस समय उनके एक इंटरव्‍यू ने जमकर हंगामा मचाया था। ट्रंप ने इस इंटरव्‍यू में कहा था कि अगर इवांका उनकी बेटी न होती तो वह निश्चित तौर पर उनको डेट कर रहे होते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+