US Election: डोनाल्ड ट्रंप तो यूं ही हैं बदनाम, झूठ फैलाने में कमला हैरिस कर रहीं कमाल, जनता को कर रहीं गुमराह

US Election 2024: डोनाल्ड ट्रंप के बारे में कहा जाता है, कि वो मुंह पर झूठ बोलने में उस्ताद हैं, लेकिन कमला हैरिस भी भ्रम फैलाने में माहिर हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उनकी टीम धड़ल्ले से झूठ बोल रही है और जनता को गुमराह करने के लिए भ्रामक तथ्यों के साथ खेल रही है।

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के चुनाव अभियान की तरफ से चलाए जा रहे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म @KamalaHQ, जिसे करीब 13 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, उसको लेकर सीएनएन के फैक्ट चेक में कहा गया है, कि इस प्लेटफॉर्म से भ्रम फैलाया जा रहा है।

us election

CNN के मुताबिक, @KamalaHQ प्लेटफॉर्म ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने के लिए वीडियो क्लिप को भ्रामक तरीके से पेश करने और गलत कैप्शन देने की आदत बना ली है। सीएनएन ने फैक्ट चेक में कहा है, कि 1.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इस अकाउंट ने बार-बार गलत और भ्रामक सामग्री पोस्ट की है।

रिपोर्ट में कहा गया है, कि कमला हैरिस की टीम, @KamalaHQ अकाउंट का एक तरह के अपमानजनक हमलावर के रूप में इस्तेमाल कर रही है, जो ट्रंप और उनके सहयोगियों द्वारा विवादास्पद, गलत या संदिग्ध टिप्पणियों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए मजाकिया पोस्ट का उपयोग करता है। लेकिन हैरिस अभियान द्वारा अपना "आधिकारिक रैपिड रिस्पॉन्स पेज" कहे जाने वाले अकाउंट ने खुद कई मौकों पर गलत टिप्पणियां की हैं।

वीडियो क्लिप के जरिए फैलाया भ्रम

CNN ने कहा है, कि अगस्त के मध्य से इस अकाउंट से झूठे या भ्रामक वीडियो पोस्ट के कम से कम आठ उदाहरण मिले हैं, जिनमें इस सप्ताह के ही तीन मामले हैं। उन सभी को पहले @KamalaHQLies नामक एक अनाम खंडन अकाउंट द्वारा हाइलाइट किया गया था, जिसके खुद 268,000 से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं।

सीएनएन ने इस अकाउंट से पोस्ट किए गये डोनाल्ड ट्रंप के एक वीडियो का हवाला दिया है, जिसको लेकर कमला हैरिस की टीम ने दावा किया, कि पेंसिल्वेनिया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप कहीं खो गये और वो भूल गये, कि वो कहां रैली कर रहे हैं। लेकिन, सीएनएन के फैक्ट चेक में कहा गया है, कि डोनाल्ड ट्रंप बार बार पेंसिल्वेनिया का नाम लेकर जनता को संबोधित कर रहे थे, लेकिन वीडियो में उनकी स्पीच को अलग तरह से एडिट किया गया था।

वहीं, इस अकाउंट से पोस्ट किए गये एक और वीडियो में दावा किया गया है, कि एरिजोना में भाषण देते हुए डोनाल्ड ट्रंप भूल गये, कि वो किस राज्य में हैं, लेकिन पूरा वीडियो देखने पर पता चलता है, कि डोनाल्ड ट्रंप एरिजोना राज्य में एक महत्वपूर्ण मुद्दे आव्रजन पर बात कर रहे हैं।

इसके अलावा इस अकाउंट से डोनाल्ड ट्रंप की 2017 में चार्लोट्सविले में की गई एक टिप्पणी के साथ छेड़छाड़ कर अपलोड किया गया है। एडिट किए हुए वीडियो क्लिप से पता चलता है, कि डोनाल्ड ट्रंप एक प्रदर्शनकारी की हत्या का बचाव कर रहे हैं, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ऐसा नहीं कर रहे थे। इस वीडियो को पहली बार देखने वालों को लगेगा, कि डोनाल्ड ट्रंप हत्यारों के साथ खड़े हैं।

us election

गलत जानकारियां और गलत बयानी

इसके अलावा, @KamalaHQ अकाउंट से डोनाल्ड ट्रंप के रनिंग मेट, यानि उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस के बयानों को भी तोड़ मरोड़ कर गलत तरीके से पेश किया है। इस अकाउंट से कई गलत तथ्यों को एक साथ करके ये बताने की कोशिश की गई है, कि डोनाल्ड ट्रंप ने अमीरों के लिए स्थायी टैक्स कटौती का वादा किया है, जबकि उन्होंने आम लोगों के लिए चलाई जाने वाली टैक्स पर जो कुछ कहा है, उसे काटकर हटा दिया गया है।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, कमला हैरिस की टीम ने अपने इन भ्रामक पोस्ट्स का बचाव किया है और भ्रामक और गलत पहलुओं पर ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने गलतियों को माने बिना उसे ढकने के लिए कमजोर तर्क दिए हैं। यानि, कमला हैरिस की टीम जान-बूझकर झूठ फैला रही है और डोनाल्ड ट्रंप को बदनाम कर रही है, जैसा की ट्रंप अकसर आरोप लगाते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+