Fact Check: क्‍या वाकई डेटॉल से खत्‍म हो जाता है Coronavirus, जानिए क्‍या है सच

सैन फ्रांसिस्‍को। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट बहुत तेजी से वायरल हुई और इसमें कहा गया था कि डेटॉल का स्‍प्रे जानलेवा कोरोन वायरस को पूरी तरह से खत्‍म कर सकता है। लोग आपस में पोस्‍ट साझा करने लगे और घरों में डेटॉल रखने के लिए एक-दूसरे से अनुरोध करने लगे। यह जानकारी जंगल की आग की तरह फैल रही थी। आखिर में कंपनी को खुद आगे आकर इस बारे में बताना पड़ा। जानिए क्‍या वाकई डेटॅाल का कीटाणुनाशक स्‍प्रे इस खतरनाक वायरस को मार सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्‍ट

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्‍ट

एक अमेरिकी यूजर ने फेसबुक पोस्‍ट शेयर की थी। इस पोस्‍ट में उसने दावा किया था डेटॉल का स्‍प्रे कोरोना वायरस (nCoV 2019) को पूरी तरह से खत्‍म कर सकता है। यूजर ने स्‍प्रे की फोटोग्राफ भी पोस्‍ट की थी। स्‍प्रे की बॉटल के पीछे जो लेबल लगा था, उस पर लिखा था कि यह 'कोल्‍ड वायरस' यानी कोरोना वायरस और सांस से जुड़े दूसरे वायरस RSV को खत्‍म कर सकता है। इसके बाद डेटॉल को बनाने वाली कंपनी रेकिट बेनकाइसर (आरबी) को सामने आकर बयान देना पड़ा।

कंपनी ने जारी किया बयान

कंपनी ने जारी किया बयान

आरबी की तरफ से सोमवार को बयान जारी किया गया। इस बयान में कहा गया है, 'आरबी इस बात से वाकिफ है कि डेटॉल के उत्‍पादों और नोवोल कोरोना वायरस को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।' कंपनी ने आगे कहा, 'यह एक महामारी है और बाकी सभी कंपनियों की तरह आरबी के पास भी अभी तक नए वायरस को टेस्‍ट करने की तकनीक नहीं है। इसका नतीजा है कि हम अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते हैं कि हमारा उत्‍पाद इस नए वायरस के खिलाफ कितना कारगर है।'

थाइलैंड ने किया दवाई बनाने का दावा

थाइलैंड ने किया दवाई बनाने का दावा

कंपनी ने आगे कहा है कि वह आगे इस वायरस को रोकने और इसे खत्‍म करने के लिए जरूरी सभी प्रयासों को आगे बढ़ाती रहेगी। सोमवार तक चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्‍या 361 हो गई थी और सिर्फ चीन में ही इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्‍या 17,205 हो गई थी। उधर, थाइलैंड ने दावा किया है कि उसने जानलेवा कोरोना वायरस से निबटने की दवाई तैयार कर ली है।

8 मरीज पूरी तरह से ठीक!

8 मरीज पूरी तरह से ठीक!

बैंकाक में एक चीनी महिला जिसे कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगा था, उसमें एक दवाई के बाद असाधारण तौर पर ठीक होने के लक्षण देखे गए हैं। अभी तक इस वायरस की दवाई नहीं खोजी जा सकी है। थाइलैंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि 71 वर्षीय एक मरीज को 48 घंटे के उपचार के बाद कोरोनावायर निगेटिव घो‍षित किया गया है। देश में अब तक इस वायरस के 19 कंफर्म केस मिले हैं। 19 में से आठ मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 11 अस्‍पताल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+