Facebook अब आपको नोटिफिकेशन भेजकर बताएगा कि आपके डेटा लीक हुए या नहीं
कैलिफोर्निया। डेटा लीक मामले में फंसने के बाद फेसबुक अब लगातार बदलाव की कोशिश कर अपने यूजर्स के साथ भरोसा कायम करने में लगा है। फेसबुक ने जानकारी देते हुए अपने यूजर्स से कहा है कि आपका डेटा कैंब्रिज एनालिटिका घोटाले में लीक हुआ है या नहीं, इसकी आप खुद जांच कर सकते हैं। फेसबुक के अनुसार, यूजर्स न्यूज फीड में जाकर अपने डेटा लीक के बार में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है। केंब्रिज एनालिटिका के व्हिसलब्लोअर के आरोपों के बाद फेसबुक ने माना था कि 87 मिलियन यूजर्स का डेटा चोरी हुआ है।

फेसबुक ने माना कि डेटा लीक में 70 मिलियन केवल अमेरिका से हैं। वहीं फिलीपीन्स, इंडोनेशिया और ब्रिटेन से भी 1-1 मिलियन यूजर्स हैं। फेसबुक के दुनिया भर में लगभग 2.2 बिलियन यूजर्स हैं। इन सभी यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। नोटिफिकेशन का टाइटल 'प्रोटेक्टिंग योर इंफोर्मेशन' होगा। इस नोटिफिकेशन के साथ ही एक लिंक भी भेजा जाएगा। फेसबुक का नोटिफिकेशन 'प्रटोक्टिंग योर इंफोर्मेशन' नाम से टाइटल होगा, जिसके लिंक से पता चला जाएगा कि कौनसे एप के साथ आपके डेटा शेयर किए गए हैं।
फेसबुक पर आरोप है कि 2016 अमेरिकी आम चुनाव के दौरान फेसबुक डेटा लीक में डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी फर्म को फायदा पहुंचाया गया था। इन आरोपों के बाद फेसबुक जबरदस्त डैमेज कंट्रोल में है। फेसबुक के दुनियाभर में 2.2 बिलियन यूजर्स है।
फेसबुक डेटा लीक मामले में ना सिर्फ ब्रिटेन ने बल्कि भारत समेत कई देशों ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सवाल खड़े किए हैं। इंडोनेशिया सरकार ने तो जानकारी दी कि देश के नागरिकों की प्राइवेसी में सेंध लगाने वाले फेसबुक की जांच की जा रही है। बता दें कि फेसबुक ने अपनी गलती मानते हुए, माफी भी मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications