फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा की COO शेरिल सैंडबर्ग ने दिया इस्तीफा
कैलिफोर्निया, 02 जून। फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि शेरिल के इस्तीफा देने की वजह सामने नहीं आ सकी है। शेरिल ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है। जिसमे उन्होंने लिखा है कि वह समाज सेवा के अपने काम पर ध्यान देना चाहती हैं। बता दें कि शेरिल 14 साल से फेसबुक के साथ थीं।

सैंडबर्ग ने कहा कि सोशल मीडिया पर चलते वाली बहस अब पूरी तरह से बदल चुकी है, शुरुआती दिनों से इतर इसमे काफी बदलाव आया है। लेकिन इसे सुनना चाहिए। हमने जो प्रोडक्ट बनाया उसका बहुत बड़ा असर है। लिहाजा हमारे पर यह जिम्मेदारी है कि हम इसका इस तरह से निर्माण करें जो लोगों की निजता का सम्मान करे उसकी सुरक्षा करे, लोगों को सुरक्षित रखे।
एक दूसरे पोस्ट में मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा कि सैंडबर्ग कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के तौर पर काम करती रहेंगी। कंपनी के चीफ ग्रोथ ऑफिसर जेवियर ओलिवन अब सैंडबर्ग की जगह कंपनी के सीओओ होंगे। लेकिन उनकी भूमिका सैंडबर्ग से अलग होगी। मुझे लगता है कि मेटा अब उस स्तर पर पहुंच चुका है जहां हमारे उत्पाद काफी खास हैं, जहां हमारे बिजनेस ग्रुप को करीब से देखने की जरूरत है, नाकि सारे प्रोडक्ट को एक जैसे ही देखने की जरूरत है।
गौर करने वाली बात है कि सैंडबर्ग टेक इंडस्ट्री में हाई प्रोफाल शख्सियत हैं, वह गूगल की ग्लोबल ऑनलाइन सेल्स एंड ऑपरेशंस की वाइस प्रेसिडेंट रह चुकी हैं। गूगल से पहले वर्ल्ड बैंक में वरिष्ठ पद पर थीं और राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल में वह ट्रेजरी डिपार्टमेंट में थीं। फेसबुक के शुरुआती दिनों में उन्हें कंपनी का वयस्क सुपरवाइजर कहा जाता था क्योंकि कंपनी को काफी युवा लोग चला रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications