फेसबुक पर दबाइए 'ASK' बटन और करिए खुलेआम फ्लर्ट

जिन लोगों ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पेज पर रिलेशनशिप के बारे में कुछ नहीं बताया है, उनके पेज पर बाकी लोगों को आस्क का एक बटन दिखेगा, जिसके जरिए लोग उनसे रिलेशनशिप के बारे में पूछ सकेंगे। अगर आपके पेज पर दिखने वाले आस्क बटन पर कोई क्लिक करेगा, तो एक छोटा सा बॉक्स खुलेगा, जिसमें उन्हें आपके लिए एक मेसेज देना होगा। मालूम हो कि आप केवल अपनी फ्रेंड लिस्ट में शामिल इंसान से ही रिलेशनशिप स्टेटस पूछ सकते हैं।
इसके बाद आपको उनके मेसेज के साथ रिलेशंस की एक लिस्ट मिलेगी, जिसमें आप टिक मार्क करके अपना स्टेटस बता सकते हैं। फेसबुक ने इस बात का ध्यान रखा है कि आप चाहते तो पहले ही अपना रिलेशनशिप स्टेटस उजागर कर देते। इसलिए फेसबुक ने उसी जगह इस बात का भी ऑप्शन दिया है कि आपके इस स्टेटस को केवल रिलेशन पूछने वाला देखे या हर कोई देखे। ऎसा लगता है कि ऑनलाइन डेटिंग साइट के बढ़ते चलन की वजह से फेसबुक ने यह फीचर पेश किया है क्योंकि इस फीचर का इस्तेमाल लोग डेट के बारे में पूछने के लिए कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications