'डैडी' मार्क जुकरबर्ग अपनी और पत्‍नी के 99% शेयर करेंगे दान

सैन फ्रांसिस्‍को। फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग मंगलवार को एक बेटी के पिता बन गए हैं। मार्क ने फेसबुक के जरिए अपनी खुशी का ऐलान लोगों के बीच किया।

max-mark-zukcerberg

बच्‍चों के लिए बनानी है बेहतर जगह

मार्क ने अपनी बेटी का नाम मैक्‍स रखा है। इसके साथ ही उन्‍होंने अपनी बेटी के नाम एक चिट्ठी भी लिखी है। इसके साथ ही मार्क ने अपने और अपनी पत्‍नी प्रिसिला चान के अपनी कंपनी के 99 प्रतिशत शेयर्स को दान में देने का भी ऐलान किया।

इस चिट्ठी में लिखा है, 'मैक्स, हम तुम्हें बेहद प्यार करते हैं और इस दुनिया को तुम्हारे और सभी बच्चों के लिए एक बेहतर स्थान बनाना हमारी जिम्‍मेदारी है। हम तुम्हारे लिए भी ऐसे ही जीवन की आशा करते हैं जो उतने ही प्यार, उम्मीदों और आनंद से भरा हो जितना कि तुमने हमारे जीवन को भर दिया हो। हम सभी को इस बात का भी बेसब्री से इंतजार है तुम इस दुनिया को क्‍या देने वाली है।'

45 बिलियन डॉलर के हैं शेयर

जो शेयर्स मार्क ने दान में देने का ऐलान किया है उनकी वैल्यु करीब 45 बिलियन डॉलरहै। जकरबर्ग के मुताबिक वह अपनी बेटी मैक्स और दूसरे बच्चों के लिए इस दुनिया को रहने के लिए बेहतर स्थान बनाना चाहते हैं। इसी कोशिश के तहत वह कंपनी के शेयर्स के बाबत यह फैसला ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+