फेसबुक का ये इस्तेमाल देखकर मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी

कैलीफोर्निया। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने इसके नकरात्मक प्रभावों के लिए लोगों से माफी मांगी है। जुकरबर्ग ने अपने बयान में कहा कि सालों पहले फेसबुक का ईजाद लोगों को एकजुट रखने के लिए किया गया था लेकिन आज कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल कर लोगों में फूट डाल रहे हैं। जुकरबर्ग ने कहा कि वो इसके लिए माफी मांगते हैं। हालांकि जुकरबर्ग ने अपने बयान में इसके पीछे किसी खास घटना का जिक्र नहीं किया।

फेसबुक का ये इस्तेमाल देखकर मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी

2006 में फेसबुक बनाने वाले जुकरबर्ग ने कहा कि वो फेसबुक को पहले से बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। जुकरबर्ग ने कहा, 'फेसबुक के गलत इस्तेमाल से जिसको भी दुख पहुंचा है, मै उन सभी से माफी मांगता हूं साथ ही वादा करता हूं कि मैं वादा करता हूं मैं फेसबुक को पहले से बेहतर बनाने का प्रयास करूंगा जिसके कि आगे से इसका इस्तेमाल लोगों में फूट डालने के लिए न किया जा सके।'

मार्क जुकरबर्ग का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका में इस बात के चर्चे तेज हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूस ने डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में प्रचार करने के लिए फेसबुक का सहारा लिया था। रूस ने फेसबुक के जरिए मतदाताओं को ट्रंप की तरफ रिझाने का काम किया था। हालांकि जुकरबर्ग ने अपने बयान में किसी खास घटना का जिक्र नहीं किया है लेकिन अमेरिकी मीडिया में जुकरबर्ग के बयान को इसी के संदर्भ में देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+