फेसबुक ने राष्ट्रपति ट्रंप के अकाउंट को 'अनिश्चितकाल' के लिए किया बैन
न्यूयॉर्क। Facebook banned President Donald Trump अमेरिका (US Capitol) की राजधानी वॉशिंगटन में कैपिटल बिल्डिंग में ट्रंप समर्थकों द्वारा की गई हिंसा के बाद फेसबुक (Facebook) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)के एफबी अकाउंट और इस्टांग्राम अकाउंट पर प्रतिबंध को बढ़ा दिया है। साइट ने डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को अनिश्चितकाल समय तक या कम से कम दो सप्ताह के लिए बैन कर दिया है। यानि वह अपने बचे हुए कार्यकाल में फेसबुक और इंस्टाग्राम का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया अकाउंट के प्रतिबंध की जानकारी देते हुए फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि, पिछले 24 घंटों की चौंकाने वाली घटनाएं स्पष्ट रूप से दिखाती हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने निर्वाचित उत्तराधिकारी जो बाइडेन को सत्ता के शांतिपूर्ण और वैध ट्रांसफर को कमजोर करने के लिए कार्यालय में अपने बचे समय का इस्तेमाल करने का इरादा कर लिया है।
जकरबर्ग ने कहा है कि, कैपिटल बिल्डिंग में अपने समर्थकों के कृत्यों की निंदा करने के बजाय उन्होंने इसका समर्थन किया। हमने उनके बयानों को कल हटा दिया था क्योंकि हमें लगा कि यह हिंसा को और अधिक बढ़ावा देने वाला है। कांग्रेस द्वारा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद, पूरे देश के लिए प्राथमिकता अब यह सुनिश्चित करना है कि शेष 13 दिन और उद्घाटन के बाद के दिन शांतिपूर्वक तरीके से ट्रांसफर ऑफ पावर लोकतांत्रिक मानदंडों के अनुसार हों।

मार्क ने लिखा कि, पिछले कई वर्षों में, हमने राष्ट्रपति ट्रम्प को हमारे नियमों के अनुरूप हमारे प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करने की अनुमति दी है, जब वे हमारी नीतियों का उल्लंघन करते हैं तो सामग्री को हटाते हैं या उनके पोस्ट को लेबल करते रहे हैं। हमने ऐसा इसलिए किया क्योंकि हम मानते हैं कि जनता को राजनीतिक भाषण, यहां तक कि विवादास्पद भाषण तक व्यापक संभव पहुंच का अधिकार है, लेकिन वर्तमान संदर्भ अब मौलिक रूप से अलग है, जिसमें लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार के खिलाफ हिंसक विद्रोह को उकसाने के लिए हमारे मंच का उपयोग शामिल है।
जकरबर्ग ने आगे लिखा कि हमारा मानना है कि इस बचे हुए समय के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप को हमारी सेवाओं का इस्तेमाल जारी रखने की अनुमति देना जोखिम भरा ही होगा। इसलिए, हमने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनिश्चित काल के लिए पहले से किए गए ब्लॉक को बढ़ा दिया है। कम से कम अगले दो सप्ताह तक के लिए तो बढ़ाया ही गया है, जब तक कि सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तान्तरण पूरा नहीं हो जाता।
-
1987 का ‘ट्रंप ऐड’ आज बना अमेरिका की रणनीति? ईरान पर वही पुरानी जिद फिर दिखी, दुनिया के लिए खतरे की घंटी! -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications