महिलाओं के चेहरे से ज्यादा उनके फिगर को घूरते हैं मर्द

आई-ट्रेकिंग तकनीक से पता चला है कि लड़कियों को घूरते वक्त लड़के उनके चेहरे के बजाए उनकी बॉर्डी और उनके फिगर को ज्यादा देर तक देखते है। अमेरीका के यूनिवर्सिटी ऑफ नेब्रास्का-लिनकॉल्न के अध्ययनकर्ताओं के अनुसार महिला और पुरूष दोनों एक-दूसरे को घूरते हैं। हालांकि दोनों ही आंखों और चेहरे को घूरने में कम समय जाया करते हैं।
घूरते समय दोनों ही ज्यादा समय चेहरे से नीचे की बॉडी को देते हैं। अध्ययन के मुताबिक मर्द महिलाओं को देखते वक्त उनकी आंखों और चेहरे के मुकाबले उनके ब्रेस्ट और कमर के आस-पास के हिस्से को घूरने में ज्यादा वक्त बिताते है। इस स्टडी के मुताबिक मर्द ज्यादातर उन महिलाओं को घूरने में अपना अधिकांश वक्त बिताते है जिनकी कमर औसतन पतली हो, या फिर उनके ब्रेस्ट साइज बड़ा हो। वहीं आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि महिलाएं भी दूसरी महिलाओं को ठीक पुरूषों वाली नजर से घूरती हैं। मतलब यह कि महिलाएं भी दूसरी महिलाओ के चेहरे की बजाय उनके ब्रेस्ट और कमर के आस-पास के हिस्से को घूरने में ज्यादा समय देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications