'इस्लामिक जिहाद के रॉकेट से हुआ विस्फोट, हमारी सेना ने..', गाजा के अस्पताल पर हमले को नेतन्याहू ने किया खारिज

Benjamin Netanyahu Rejected Gaza Hospital Attack: इजरायल ने हमास के गाजा अस्पताल पर हुए हवाई हमले में 500 लोगों के मारे जाने के दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि इजरायल की तरफ से हवाई हमला नहीं किया गया था। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा अस्पताल पर हुए हवाई हमले का जिम्मेदार इस्लामिक जिहाद है।

पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल रक्षा बलों के संचालन प्रणालियों ने संकेत दिया है कि गाजा में आतंकवादियों द्वारा रॉकेट दागे गए थे। नेतन्याहू ने कहा कि कई स्रोतों से मिली खुफिया जानकारी से पता चला है कि असफल रॉकेट लॉन्च के लिए इस्लामिक जिहाद जिम्मेदार है।

गाजा अस्पताल पर हमले का जिम्मेदार इस्लामिक जिहाद: नेतन्याहू

इजरायली सेना ने नहीं किया गाजा अस्पताल पर हमला- नेतन्याहू

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावा किया कि इजरायल की तरफ से गाजा अस्पताल पर हमले नहीं किए गए थे। मेरे पास कई सबूत हैं। इस्लामिक जिहाद उस असफल रॉकेट लॉन्च के लिए जिम्मेदार है, जिसकी वजह से गाजा के अस्पताल पर हमला हुआ।

...वे अपने बच्चों की भी हत्या कर सकते हैं- इजरायली पीएम

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि पूरी दुनिया को पता होना चाहिए कि यह बर्बर आतंकवादी थे। गाजा में अस्पताल पर हमला आतंकवादियों ने किया, ना कि आईडीएफ ने। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमारे बच्चों की बेरहमी से हत्या की, वे अपने बच्चों की भी हत्या कर सकते हैं।

इससे पहले हमास मंत्रालय ने दावा किया था कि इजरायल ने गाजा अस्पताल पर हवाई हमला किया है। एयर स्ट्राइक में 500 लोग मारे गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को गाजा सिटी अस्पताल में एक इजरायली हवाई हमले में 500 लोग मारे गए हैं। गाजा सुरक्षा प्रमुख ने अल-जजीरा टेलीविजन पर कहा कि अल-अहली अल-अरबी अस्पताल में 500 लोग मारे गए हैं।

यह भी पढ़ें- इजरायल पहुंचे जर्मन चांसलर, बेंजामिन नेतन्याहू ने समर्थन के लिए जताया आभार, बोले- पूरा विश्व हमें सपोर्ट करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+