काबुल के चमन-ए-हजूरी में बम धमाका, कैंप में हुआ विस्फोट
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बार फिर से धमाका हुआ है। काबुल में शनिवार को बम धमाका हुआ। धमाका काबुल के चमन-ए-हजूरी इलाके में हुआ, जहां एक कैंप में धमाका हुआ। स्थानीय मीडिया टोलो न्यूज के मुताबिक इस विस्फोट में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।

आपको बता दें कि हाल ही में काबुल में बड़ा बम धमाका हुआ था। आत्मघाती हमले में 26 लोग मारे गए थे, जबकि 18 लोग घायल हो गए थे। धमाका उस समय हुआ जब लोग पारसी में नए वर्ष की छुट्टी माना रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications