मंगल और मून मिशन के लिए तैयार स्पेस एक्स के स्टारशिप रॉकेट में धमाका, जानिए क्यों हुआ विस्फोट?

नई दिल्ली। अमेरिकी कंपनी स्पेस एक्स के स्टारशिप रॉकेट प्रोटोटाइप में शुक्रवार को टेस्ट के दौरान विस्फोट हो गया। एक साल के भीतर यह चौथी बार है जब स्पेसएक्स का स्टारशिप प्रोटोटाइप हादसे का शिकार हुआ है। अंतरिक्ष मामलों में कारोबार करने वाली पहली निजी कंपनी स्पेसएक्स ही वह कंपनी है, जो Falcon 9 रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में दो एस्ट्रोनॉट्स को गत 27 जुलाई को अंतरिक्ष में भेज जा रहा था।

spacex

हालांकि स्पेसएक्स के Falcon 9 रॉकेट से गत 27 मई को दो एस्ट्रोनॉट्स को लेकर अंतरिक्ष जाने की तैयारी को उस समय धक्का लग गया था, जब मौसम खराब होने की वजह से फ्लोरिडा के स्पेस सेंटर से स्पेस एक्स के मिशन डेमो-2 की लांचिंग इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए टाल दी गई थी और अब 30 मई को Falcon 9 लॉन्च की कोशिश की जाएगी।

spacex

गौरतलब है निजी स्पेस कंपनी स्पेस एक्स के मिशन डेमो-2 पहला चालक वाला अंतरिक्ष यान होगा, इससे पहले स्पेस एक्स ने मार्च 2019 में चालक रहित क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट डेमो-1 का सफल परीक्षण किया था। हालांकि टेस्ट के दौरान विस्फोट की शिकार हुई स्टारशिप रॉकेट को एक से अधिक बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

spacex

रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को अमेरिका के टेक्सास में स्टारशिप रॉकेट का प्रोटोटाइप टेस्ट के दौरान हादसे का शिकार हो गया था। बताया जाता है स्टारशिप रॉकेट का इंजन स्टार्ट करने के बाद उसमें से धुआं निकला और फिर तेजी से धमाका हुआ। हालांकि स्पेस एक्स कंपनी को स्टारशिप रॉकेट से काफी उम्मीदें थीं, जिसकी लंबाई 394 फीट है।

spacex

कंपनी के मुताबिक स्टारफि रॉकेट को अगले जेनरेशन का रॉकेट भी कहा जा रहा है, जिसके जरिए चांद और मंगल पर इंसान और 100 टन कार्गो की सप्लाई करने की कंपनी की योजना है। स्पेस एक्स के प्रमुख एलन मस्क की मानना है कि स्टारशिप रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष की यात्रा को सस्ता किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+