लंदन के होटल में धमाका, बाल-बाल बचे पूर्व पाक राष्ट्रपति जरदारी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी बाल-बाल बचे है। ब्रिटेन की राजधानी लंदन स्थित जिस पांचसितारा होटल में वो ठहरे थे आज सुबह उसी होटल में जोरदार धमाका हुआ। लेकिन अच्छी बात ये रही कि इस धमाके में जरदारी पूरी तरह सुरक्षित रहें।

दरअसल लंदन में जरदारी हयात रिजेंसी होटल में ठहरे छे। आज सुबह वहां गैस के रिसाव के कारण धमाका हुआ। लेकिन इस धमाके में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अल जरदारी बाल-बाल बच गए। हलांकि इस हादसे में 14 अन्य लोग घायल हो गए।
भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे हुए इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त जरदारी होटल में मौजूद नहीं थे। यह धमाका होटल के बेसमेंट में बने किचन में हुआ।












Click it and Unblock the Notifications