अमेरिका: न्यूयॉर्क में देर रात बड़ा धमाका, 25 से ज्यादा घायल
न्यूयॉर्क। अमेरिका के मैनहट्टन में शनिवार रात हुए एक धमाके में कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने ट्विटर पर धमाके की पुष्टि की है।

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, धमाका रात करीब साढ़े आठ बजे 23वीं स्ट्रीट के 6वें और 7वें एवेन्यू में हुआ। हालांकि अब तक धमाके की वजह का पता नहीं चल सका है।
पुलिस की ओर से किए गए ट्वीट कहा गया, 'धमाके में कई लोग घायल हुए हैं उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।' फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक कम से कम 26 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications