सेंट्रल पेरिस में धमाका, पुलिस का कहना गैस पाइप की वजह से ब्लास्ट
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस के सेंट्रल पेरिस में शुक्ववार को जोरदार धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट एक बिल्डिंग में हुआ। हालांकि शुरुआत बयान में पुलिस ने गैस पाइप में लीक की वजह से हुआ बलास्ट बताया है। बिल्डिंग से लोगों को निकाले जाने का काम शुरू हो गया है।

ब्लास्ट की वजह से इलाके में काफी अफरा-तफरी मच गई थी क्योंकि नवंबर 2015 में पेरिस आठ सीरियल ब्लास्ट्स से दहल गया था। उन आतंकी हमलों में करीब 165 लोगों की मौत हो गई थी।
इस धमाके की वजह से लोगों में डर का माहौल भी बना हुआ है। आपको बता दें कि इस समय पूरे यूरोप पर बड़े आतंकी हमलों का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में कोई भी छोटी घटना लोगों को डराने के लिए काफी है।
वर्ष 2015 से ही पेरिस आतंकी हमलों का केंद्र बना हुआ है और इस पर खतरा सबसे ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications