क्रीम फेंटने वाली मशीन ने ले ली इस फिटनेस मॉडल की जान, देखें तस्वीरें
रेबेका की उम्र 33 साल थी। इंस्टाग्राम पर रेबेका के 156000 फॉलोअर्स हैं। आपको बता दें कि रेबेका सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर थीं।
फ्रांस। क्रीम फेटने वाली मशीन में धमाका होने से फ्रांस की जानी-मानी फिटनेस मॉडल और ब्लॉगर रेबेका बर्गर की मौत हो गई। धमाके से मशीन के कुछ पार्ट्स रेबेका के छाती से टकरा गए और बुरी तरह जख्मी हो गईं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां कार्डिक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हुई। घटना 18 जून की है।

क्या किया था रेबेका के परिवारवालों ने अनुरोध
उनके परिवार ने बर्गर के फैन्स से अनुरोध करते हुए कहा कि वह डिस्पेंसर बनाने वाली फ्रेंच कंपनी का सामान न खरीदें। उन्होंने दावा किया कि कंपनी ने हजारों खराब उपकरण बेचे हैं।
रेबेका बर्गर के इंस्टाग्राम पर 156000 फॉलोअर्स
रेबेका की उम्र 33 साल थी। इंस्टाग्राम पर रेबेका के 156000 फॉलोअर्स हैं। आपको बता दें कि रेबेका सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर थीं। वह अकसर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर फिटनेस प्रॉडक्ट्स को प्रमोशन करती थीं।
इंस्टाग्राम पर ही दी मौत की जानकारी
परिवार ने बर्गर के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी मौत की जानकारी दी। उन्होंने इसके साथ उस खराब डिस्पेंसर की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं।
पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस तरह के दो हादसे फ्रांस में साल 2014 में भी हुए थे। लेकिन तब किसी की मौत नहीं हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications