किंग ऑफ थाईलैंड की GF ने खुद खींची थी अपनी न्‍यूड तस्‍वीरें, हरम में होती हैं 20 लड़कियां, ऐसे करता है डील

नई दिल्‍ली। दुनिया में आज भी राजे महाराजे जिंदा हैं। माफ करिएगा सिर्फ जिंदा ही नहीं बल्‍कि खुशहाल और हरम रखने वाले राजा जिंदा हैं। हरम में एक दो नहीं बल्‍कि 20 से ज्‍यादा लड़कियां। सोने-चांदी के बिस्‍तर और फैंटसी पूरा करने का हर हाई क्‍लास इंतजाम। जी हां हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे अमीर राजा 'द किंग ऑफ थाईलैंड' महा वजिरालोंगकोर्न की जो इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड की तस्‍वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल हुआ ये है कि महा वजिरालोंगकोर्न की गर्लफ्रेंड सीनीत वोंगवजिरापकडी की करीब एक हजार न्‍यूड फोटो लीक हो गई है। इन तस्‍वीरों में वो टॉपलेस हैं और पोज देते हुए फोटो खिंचवा रही हैं। तो आइए आज आपको अय्याश तबीयत के इंसान किंग ऑफ थाईलैंड के बारे बताते हैं। और साथ में ये भी बताते हैं कि अपने हरम को रंगीन करने के लिए वो कैसे लड़कियों को चुनते हैं।

डॉन जुआन जैसा कैरेक्‍टर है महा वजिरालोंगकोर्न का

डॉन जुआन जैसा कैरेक्‍टर है महा वजिरालोंगकोर्न का

महा वजिरालोंगकोर्न की छवि एक प्लेबॉय की रही है। वे अय्याश तबीयत के इंसान हैं। उन्हें अपने मनमाने व्यवहार के लिए भी जाना जाता है। उन्हें डॉन जुआन जैसा माना जाता है, जो एक काल्पनिक चरित्र है और एक बड़े अय्याश के रूप में जिसका चित्रण किया गया है। महा वजिरालोंगकोर्न का जन्म बैंकॉक में 28 जुलाई, 1952 को हुआ। वे इकलौते पुत्र थे। साल 1972 में उन्हें राजा का उत्तराधिकारी घोषित किया गया। वाचिरालोंगकोंन का बचपन बहुत ही शान-शौकत में गुजरा। उन्हें पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भेजा गया। इसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया गए। वहां उन्होंने 1976 में रॉयल मिलिट्री कॉलेज, कैनबरा से ग्रैजुएशन किया।

इंसान बुरा नहीं पर औरतें उसकी कमजोरी हैं

इंसान बुरा नहीं पर औरतें उसकी कमजोरी हैं

साल 1977 में उन्हेंने पहली शादी की। इसके बाद वे अय्याशियों में डूब गए। कई औरतों के साथ उन्होंने संबंध बनाए। उन्हें एक वुमनाइजर के रूप में जाना जाने लगा और इससे थाईलैंड के राज परिवार की बड़ी बदनामी होने लगी। उनकी मां उनके इस व्यवहार से बहुत दुखी रहती थीं और 1980 में अमेरिका जाने पर वहां उन्होंने अपने कई इंटरव्यू में अपने पुत्र की निंदा की। उन्होंने कहा कि एक स्टूडेंट के रूप में वह अच्छा रहा, इंसान भी बुरा नहीं है, पर औरतें उसकी कमजोरी हैं। 68 साल के राजा वजिरालोंगकोर्न ने 2019 में सुथिडा से शादी की थी जिन्हें रानी का दर्जा मिला है। सुथिडा महा की चौथी पत्‍नी हैं। तीन पत्‍नियों से उनका तलाक हो चुका है।

महा वजिरालोंगकोर्न के पास है बेइंतहा दौलत

महा वजिरालोंगकोर्न के पास है बेइंतहा दौलत

महा वजिरालोंगकोर्न के पास जो दौलत है उसको ब्रुनेई के सुल्तान और सऊदी अरब के शासकों से कहीं ज्यादा बताई जाती है। राजा की व्यक्तिगत अकूत दौलत को लेकर भी सवाल उठते हैं। थाईलैंड की जनता में इस बात पर भी नाराजगी है कि उनके टैक्स पर राजा गुलछर्रे उड़ाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार थाईलैंड के राजा के पास 30 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है।

अजीबो-गरीब हरकतों के लिए जाना जाते हैं किंग

अजीबो-गरीब हरकतों के लिए जाना जाते हैं किंग

महा वजिरालोंगकोर्न हमेशा अजीबोगरीब हरकतों को लेकर चर्चाओं में रहते आए हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने जिस युवती को चौथी बीवी बनाया था, वो कई सालों से उनकी मिस्ट्रेस थी। राजा ने एक बार अपने कुत्ते को सेनापति बना दिया था। इसे लेकर दुनिया भर में वजिरालोंगकोर्न का मजाक उड़ा। जब 2015 में उस कुत्ते की मौत हुई तो बौद्ध परंपरा के अनुसार उसका अंतिम संस्कार समारोहपूर्वक किया गया।

अटपटे कपड़े भी हैं उनकी लिस्‍ट में

अटपटे कपड़े भी हैं उनकी लिस्‍ट में

वजिरालोंगकोर्न के गैरजिम्मेदारी का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि 2016 में जर्मनी के एयरपोर्ट पर उनकी एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वे एक ऐसी जींस पहने नजर आए, जिसमें उनका कमर का निचला हिस्सा साफ नजर आ रहा था और उन्होंने कई टैटू बनवा रखे थे।

वजिरालोंगकोर्न की गर्लफ्रेंड सीनीत वोंगवजिरापकडी की न्‍यूड फोटो हुई है लीक

वजिरालोंगकोर्न की गर्लफ्रेंड सीनीत वोंगवजिरापकडी की न्‍यूड फोटो हुई है लीक

थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न की गर्लफ्रेंड सीनीत वोंगवजिरापकडी की 1443 न्यूड तस्वीरें लीक हो गई हैं। इसे थाईलैंड के राजा की मिस्ट्रेस और रानी के बीच के झगड़े के रूप में देखा जा रहा है। इनमें से कई ऐसी तस्वीरें हैं, जिनमें सीनीत बिना कपड़ों के कैमरे के सामने पोज देती हुई दिख रही हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने ये तस्वीरें राजा को भेजने के लिए ली होगी। सीनीत को पिछले वर्ष राजपरिवार से निकाल बाहर किया गया था, लेकिन उनके फिर से रॉयल हरम में शामिल होने के बाद ये तस्वीरें लीक हुई हैं।

सीनीत की पर्सनल फोन से ली गई हैं तस्‍वीरें

सीनीत की पर्सनल फोन से ली गई हैं तस्‍वीरें

ये सभी तस्वीरें ब्रिटिश पत्रकार एंड्रयू मैकग्रेगर मार्शल को भेजी गई हैं, जो थाईलैंड के राजपरिवार के आलोचक हैं। उन्होंने थाईलैंड में राजतंत्र के खिलाफ कई लेख लिखे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश मीडिया काफी बड़े स्तर पर थाईलैंड के राजा की आधिकारिक सहचारिणी सीनीत उर्फ़ ‘Koi' की लीक हुई न्यूड तस्वीरों की खबरों को कवर कर रहा है। उन्होंने साथ ही कहा कि इस मामले में उनका स्टैंड एकदम स्पष्ट है, वो किसी को भी ये तस्वीरें नहीं देंगे। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि ये तस्वीरें सीनीत की पर्सनल फोन से ली गई हैं। उन्होंने बताया कि इन तस्वीरों में वो टॉपलेस हैं और छोटे नाइटड्रेस में दिख रही हैं। ये फोटोज 2012 से 2014 के बीच खींची गई हैं।

राजशाही के खिलाफ शुरू हो सकता है आंदोलन

राजशाही के खिलाफ शुरू हो सकता है आंदोलन

थाईलैंड में एक बार फिर राजशाही के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत हो सकती है। सीनीत ने अपने फोटोज विरोध करने वाले एक्टिविस्ट्स को खास तौर पर भेजी है। जिससे साफ होता है कि राजा की गर्लफ्रैंड ही उन्हें मुसीबत में डालना चाहती है। आम लोगों के बीच इन फोटोज के पहुंचने से राज परिवार के प्रति सम्मान कम होने की भी आशंका जाहिर की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+