90 दिनों में चीन का कोरोना फिर पूरी दुनिया में मचाएगा तबाही, हार्वर्ड के महामारी विशेषज्ञ की चेतावनी

चीन में हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अस्पतालों के सभी बेड भर चुके हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की घनघोर किल्लत हो चुकी है और दवा के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

60 percent Of China May Get Infected

Recommended Video

    China में Corona की बेकाबू रफ्तार, अस्पतालों में हाहाकार,शी जिनपिंग ने खड़े किए हाथ | वनइंडिया हिंदी

    Image: PTI

    जीरो कोविड पॉलिसी में अचानक ढ़ील देने का नुकसान अब चीन को उठाना पड़ रहा है। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। चीन में हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अस्पतालों के सभी बेड भर चुके हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की घनघोर किल्लत हो चुकी है और दवा के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। अमेरिकी साइंटिस्ट और महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग ने चीन को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

    अगले 90 दिनों में 60 फीसदी लोग हो सकते हैं संक्रमित

    अगले 90 दिनों में 60 फीसदी लोग हो सकते हैं संक्रमित

    एरिक डिंग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि चीन में अगले 90 दिनों में लगभग 60 फीसदी आबादी और दुनिया की 10 फीसदी लोग कोरोना से संक्रमित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले 3 महीने में कोरोना से करीब 10 लाख लोग मारे जाएंगे। अमेरिकी साइंटिस्ट डिंग ने ट्विटर पर चीन के कई वीडियो साझा किए हैं जो शी जिनपिंग के देश की हकीकत को बयां कर रहे हैं। इन वीडियो में अस्पतालों, श्मशानों और मेडिकल स्टोर्स की चिंताजनक हालात दिखाई दे रहे हैं। एरिक फेगल-डिंग ने इस स्थिति का जिम्मेदार चीन की कम्युनिष्ट सरकार को ही बताया है।

    पीक का इंतजार कर रही चीनी सरकार

    पीक का इंतजार कर रही चीनी सरकार

    महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी CCP यानी सरकार पर आरोप लगाया कि उसका लक्ष्य ही यही है कि जिसे संक्रमित होना है, हो जाए, जिसकी मृत्यु हो रही है, उसे मरने ही दिया जाए। देश में जितनी जल्दी संक्रमण आएगा उतनी जल्दी मौतें होंगी और उतनी जल्दी पीक पर कोरोना होगा। जिसके बाद कोरोना संक्रमण के मामले में गिरावट आने लगेगी यानी सबकुछ जल्दी ही ठीक होगा। अस्पतालों, श्मशानों के सर्वे से तो यही जाहिर होता है, क्योंकि मौतों की संख्या में विस्फोट साफ दिखाई दे रहा है।

    श्मशान घाट पर लगी शवों की कतार

    बीजिंग में श्मशानों में 24 घंटे अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि कई श्मशानों में अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग लिस्ट 2000 तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन में कोरोना केस दिनों नहीं, बल्कि घंटों में दोगुने हो रहे हैं। श्मशान में काम करने वाली एक महिला ने फोन पर वाल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि डोंगजियाओ श्मशान में इतने शव पड़े हुए हैं कि उनके अंतिम संस्कार में 24 घंटों से भी अधिक वक्त लग जा रहा है। कई शवों को सुबह तक जलाया जा रहा है।

    जरूरी चीजों की हुई भारी कमी

    जरूरी चीजों की हुई भारी कमी

    जानकारी के मुताबिक डोंगजियाओ श्मशान पर कुछ दिन पहले तक औसतरन 30 शव रोज पहुंचते थे लेकिन यह आंकड़ा अब बढ़कर 200 के पार चला गया है। श्मशान में काम करने वाले लोगों की छुट्टी बंद कर दी गई है। वे घर जाना छोड़ कर चुके हैं। वे दिन-रात शव जलाते रहते हैं। जानकारी के मुताबिक अंत्येष्टि के लिए जरूरी चीजें मसलन कलश, फूल, ताबूत, दफन पोशाक की भी कमी होने लगी है। बीजिंग आपातकालीन चिकित्सा केंद्र ने केवल गंभीर रूप से बीमार रोगियों को एंबुलेंस के लिए कॉल करने का आग्रह किया है।

    अमेरिका ने भी जताई चिंता

    अमेरिका ने भी जताई चिंता

    वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक पहले आपातकालीन अनुरोध के लगभग 5,000 केस प्रति दिन आते थे यह अब बढ़कर 30,000 तक पहुंच चुके हैं। चीन में कोरोना की तेज रफ्तार देखते हुए विश्व के कई देशों ने चिंता जाहिर की है। अमेरिका ने चिंता जताई है कि नया वायरस रूप बदलकर तबाही मचा सकता है। अमेरिका में विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि ये नया वायरस जंगल में आग की तरह तेजी से फैल रहा है। इस वायरस में रूप बदलने और दुनिया के हर इंसान के लिए खतरा पैदा करने की क्षमता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+