जापानः पूर्व पीएम शिंजो आबे की पार्टी को जमकर मिले सहानुभूति वोट, संसदीय चुनाव में मिली भारी जीत
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगी को रविवार को हुए संसदीय चुनाव में भारी जीत हासिल हुई है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और उसकी सहयोगी कोमैतो को 248 सदस्यीय सदन में 146 मत हासिल हुए हैं
टोक्यो, 11 जुलाईः जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगी को रविवार को हुए संसदीय चुनाव में भारी जीत हासिल हुई है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और उसकी सहयोगी कोमैतो को 248 सदस्यीय सदन में 146 मत हासिल हुए हैं। यह आंकड़ा बहुमत से काफी अधिक है। ऐसा माना जा रहा है कि इस गठबंधन को हाल ही में हुई हत्या के बाद काफी सहानुभूति मिली है।
Recommended Video

2025 तक पीएम बने रहेंगे किशिदा
इस चुनाव जीतने के साथ ही अब यह तय हो गया है कि प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा 2025 के चुनाव तक बिना किसी रुकावट के शासन कर सकेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रीय सुरक्षा तथा दीर्घकालिक नीतियों पर कार्य करते रहेंगे। यह किशिदा को राष्ट्रीय सुरक्षा, "नई पूंजीवाद" आर्थिक नीति और उनकी पार्टी के लंबे समय से अटके कई बिल को पारित करने की अनुमति देगा।

पार्टी में एकता बनी रहे ये जरूरी
संसद के उच्च सदन के लिए हुए चुनाव में भारी जीत हासिल करने के बाद पीएम फूमियो किशिदा ने सभी का आभार व्यक्त किया। हालांकि पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या और उनके बिना अपनी पार्टी को एकजुट करने का कठिन कार्य का दबाव उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था। पीएम किशिदा ने कहा कि आबे की हत्या से उबरने और पार्टी को एकजुट रखने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की एकता किसी भी चीज से अधिक जरूरी है।

संविधान सुधार पर देंगे जोर
किशिदा ने इसी के साथ कहा कि अब कोरोना के खिलाफ लड़ाई, यूक्रेन पर रूस का आक्रमण और बढ़ती कीमतों को रोकना उनकी प्राथमिकताएं होंगी। उन्होंने कहा कि वह जापान की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ संविधान में सुधार की दिशा पर भी लगातार जोर देंगे। आबे की हत्या और उसके बाद हुए चुनाव परिणामों के नए मायने हैं। देश के सभी नेताओं ने अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र को हिंसा से बचाने की जरूरत पर बल दिया है।

चुनाव से दो दिन पहले हुए हत्या
पीएम किशिदा ने कहा कि हम चुनाव जीते इसके काफी मायने हैं। लोकतंत्र को बचाने की हमारी कोशिश जारी रहेगी। इस बीच किशिदा और पार्टी के वरिष्ठ सांसदों ने अपनी सीटों पर जाने से पहले पार्टी मुख्यालय में आबे के लिए मौन रखा। गौरतलब है कि जापान के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शुमार शिंजो आबे की शुक्रवार को एक चुनावी सभा के दौरान भाषण देते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दुनिया के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले देश में एक चर्चित राजनेता की दिनदहाड़े हुए हत्या ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले












Click it and Unblock the Notifications