'डोनाल्ड ट्रंप एक माफिया स्टाइल का बॉस है, जो सिर्फ झूठ बोलता है'
वॉशिंगटन। अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई के पूर्व प्रमुख जेम्स कोमी ने अपनी किताब में लिखा है कि डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस को 'माफिया बॉस' की तरह चला रहे हैं। कोमी की किताब A Higher Loyalty: Truth, Lies, and Leadership अगले सप्ताह लॉन्च होने वाली है, लेकिन इससे पहले अमेरिकी मीडिया में इसके कुछ अंश लीक हुए हैं, जिन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर हमला बोला है। कोमी ने कहा कि ट्रंप को तो जन्मजात से नहीं पता है कि क्या सही है और क्या गलत। 2016 में अमेरिकी आम चुनाव में रूस की दखलंदाजी की जांच कोमी ही कर रहे थे, जिसके बाद ट्रंप ने एफबीआई के डायरेक्टर पद से उन्हें हटा दिया था।

कोमी ने लिखा कि यह राष्ट्रपति अनैतिक और उन्हें संस्थागत मुल्यों की नासमझ है। ट्रंप के बारे में इस किताब में लिखा, 'एक बॉस जो पूरी तरह से नियंत्रण में है। जो वफदारी की कसमें खाता है। जो हम बनाम पूरी दुनिया है। जो सबकुछ सिर्फ झूठ बोलता है। इनके लिए कोई छोटा तो कोई बड़ा है।' कोमी ने अपनी 304 पन्नों की किताब में ट्रंप को 'माफिया स्टाइल बॉस' बताया है।
कोमी ने ट्रंप को एक मौन सर्किल को अनुमति देने वाला बताया है, जिनके अनुसार व्हाइट हाउस में जब मीटिंग होती है तो सिर्फ राष्ट्रपति बोलता ही जाता है, बाकि सब चुप रहते हैं। तीन राष्ट्रपतियों के साथ काम कर चुके कोमी ने कहा कि ओवल ऑफिस में ऐसा राष्ट्रपति कभी नहीं देखा।
कम्ये ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए जॉर्ज डब्लू बुश के वक्त एटॉर्नी जनरल रूप में भी माना सेवाएं दी है। उन्हें बराक ओबामा के वक्त एफबीआई निदेशक के रूप में नियुक्ति और सेक्रेटरी और स्टेट के रूप में हिलेरी क्लिंटन के निजी ईमेल के इस्तेमाल की जांच टीम में सहयोग के रूप में अपनी सेवाएं दी है।
गौरतलब है कि ट्रंप ने मई 2017 में कोमी को एफबीआई निदेशक के पद से हटा दिया था। उस वक्त उन्होंने आरोप लगाया था कि ट्रंप ने उन पर पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक फ्लिन के खिलाफ जांच बंद कर देने का दबाव डाला था।
ये भी पढ़ें- सेक्स पावर बढ़ाने के लिए लिया इंजेक्शन तो छोड़कर भागा प्रेमी, लड़की की मौत
ये भी पढ़ें- उन्नाव रेप केस पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा....
ये भी पढ़ें- 'इरफान के पास जीने के लिए है बस एक महीने का वक्त', जानिए क्या है सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications