नेपाल में भी ऑक्सीजन संकट गहराया, पर्वतारोहियों से ऑक्सीजन कंटेनर वापस लाने की अपील
नेपाल माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अधिकारी कुल बहादुर गुरंग ने कहा कि 'नेपाल में अभी पर्वतारोही और शेरपा, दोनों को मिला दें तो अबी उनके पास 3500 ऑक्सीजन सिलेंडर हैं।
काठमांडू, मई 11: कोरोना वायरस के दूसरे लहर से नेपाल भी परेशान है और ऑक्सीजन सिलेंडर की समस्या भी नेपाल में काफी ज्यादा है। खाली ऑक्सीजन सिलेंडर की समस्या से भी नेपाल काफी ज्यादा जूझ रहा है। ऐसे में नेपाल ने पर्वतारोहियों से कहा है कि वो पर्वतारोहण के दौरान इस्तेमाल की गई खाली ऑक्सीजन सिलेंडर वापस लेकर आएं। नेपाल सरकार के अधिकारी ने कहा है कि 'ऐसा इसलिए कहा गया है कि ऑक्सीजन सिलेंडर की समस्या से राहत मिल सके और कोविड-19 से जंग में आसानी हो।' नेपाल ने पर्वतारोहियों के लिए बकायदा गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा है कि पहाड़ों पर ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर छोड़ने के बजाए उसे वापस लेकर आएं।

नेपाल में पर्वतारोही
रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल ने इस साल 700 पर्वतारोहियों को अलग अलग चोटी पर चढ़ने की इजाजत दी है। ये 700 पर्वतारोही हिमालय की अलग अलग 16 चोटियों पर चढ़ने की कोशिश करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक 700 पर्वतारोहियों में 408 माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पर्वतारोही हैं। अभी का मौसम पर्वतारोहण के लिए सबसे ज्यादा अनुकूल होता है और लिहाजा ये पीक समय होता है। नेपाल पर्यटन इंडस्ट्री बहुत हद तक पर्वतारोहण पर टिकी हुई है और नेपाल में एक पर्वतारोही को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए करीब 40 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। वहीं, नेपाल माउंटेनियरिंग एसोसिएशन यानि एनएमए ने पर्वतारोहियों से अपील की है कि वो नेपाल सरकार को कोविड-19 के खिलाफ जंग जीतने में मदद करे। नेपाल ने माना है कि उनका हेल्थकेयर सिस्टम उतना अच्छा नहीं है और भारत में भी इस वक्त कोरोना वायरस काफी ज्यादा कहर बरपा रहा है।

पर्वतारोहियों के लिए गाइडलाइंस
नेपाल माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अधिकारी कुल बहादुर गुरंग ने कहा कि 'नेपाल में अभी पर्वतारोही और शेरपा, दोनों को मिला दें तो अबी उनके पास 3500 ऑक्सीजन सिलेंडर हैं। ये ऑक्सीजन बोतल्स ज्यादातर समय हिमस्खलन के वक्त खो जाते हैं या फिर पर्वतारोही अकसर ऑक्सीजन बोतल्स को पर्वतों पर छोड़ देते हैं। लेकिन, इस बार अपील की गई है कि वो खाली सिलेंडर लेकर वापस आ जाएं ताकि उन ऑक्सीजन सिलेंडरों का इस्तेमाल कोरोना वायरस से परेशान मरीजों के इलाज में किया जाए'।

नेपाल में कोरोना वायरस
आपको बता दें कि रविवार को नेपाल में कोरोना वायरस के 8 हजार 777 कोरोना वायरस के नये मरीज मिले हैं। जो 9 अप्रैल के मुकाबले 30 गुना ज्यादा है। वहीं, नेपाल सरकार के मुताबिक नेपाल में अब तक कोरोना वायरस के 3 लाख 94 हजार 667 मामले दर्ज किए गये हैं, जिनमें से 3 हजार 720 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस की वजह से हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल की राजधानी काठमांडू के कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल ने नये मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी है। अस्पतालों का कहना है कि उनके पास ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं है। भारत की तरह ही नेपाल में भी ऑक्सीजन गैस और ऑक्सीजन कंटेनर की भारी किल्लत है। नेपाल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समीर कुमार अधिकारी ने कहा कि 'हमें लोगों की जिंदगी बचाने के लिए इसी वक्त 25 हजार ऑक्सीजन सिलेंडर्स की जरूरत है'। उन्होंने कहा कि 'हमें ऑक्सीजन प्लांट्स, कंप्रेसर और आईसीयू बेड्स की अर्जेंट जरूरत है। नेपाल ने चीन को 20 हजार ऑक्सीजन सिलेंडर की आपातकालीन खरीद के लिए ऑर्डर दिया है'। वहीं, नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक चीन ने नेपाल को फौरन ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर्स और दूसरे मेडिकल सामान उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।
माउंट एवरेस्ट पर 'सीमा रेखा' बनाएगा चीन, कोरोना से डरकर लिया फैसला












Click it and Unblock the Notifications