नोट बंदी के बाद भी अमेरिका ने भारत को बताया उभरती अर्थव्‍यवस्‍था

अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की इकानॉमिक रिपोर्ट 2017 में भारत को दुनिया की तेज बढ़ती हुई अर्थव्‍यवस्‍था बताया।

वाशिंगटन। नोटबंदी को एक माह से ज्‍यादा का समय हो चुका है और एक बार फिर से अमेरिका ने भारत की तारीफ की है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की इकोनॉमिक रिपोर्ट 2017 में भारत के लिए कई सकारात्‍मक बातें कही गई हैं। यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब भारत में नोट बंदी को लेकर हाहाकार मचा है और केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर है।

white-house-india-note-ban-economy.jpg

600 पेज की रिपोर्ट

व्‍हाइट हाउस ने कहा है कि भारत दुनिया के सर्वाधिक तेजी से बढ़ते देशों में शामिल है जहां वास्तविक जीडीपी 2016 की चारों तिमाही में 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। इस रिपोर्ट को कांग्रेस के पास भेजा गया है।

600 पेज की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत आर्थिक मोर्च पर तरक्‍की कर रहा है।

हालांकि इस रिपोर्ट में भारत की कुछ खामियों का भी जिक्र किया गया है। पब्लिक सेक्टर की कई खामियों के अलावा रिपोर्ट में भारत में मौजूद स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं पर भी रोशनी डाली गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत की गरीब आबादी के पास अभी तक अच्‍छी स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं नहीं हैं।

पहले भी हो चुकी है तारीफ

व्‍हाइट हाउस ने चीन की अर्थव्‍यवस्‍था का भी जिक्र किया है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2015 में चीन की जीडीपी 15 प्रतिशत की दर से बढ़ी। लेकिन इसके बाद भी वर्ष 2016 में इसमें गिरावट दर्ज की गई।

इससे पहले व्‍हाइट हाउस की ओर से बयान जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोट बंदी के फैसले को सराहा था। अमेरिका ने इस फैसले को भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ाई में एक कारगर कदम बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+