यूरोपीय संघ ने किया युद्धग्रस्त अफगानिस्तान को 1 अरब यूरो का सहायता पैकेज देने का ऐलान

यूरोपीय संघ ने मंगलवार को अफगानिस्कान के लिए एक अरब यूरो की सहायता राशि देने की घोषणा की।

नई दिल्ली,12 अक्टूबर। यूरोपीय संघ ने मंगलवार को अफगानिस्कान के लिए एक अरब यूरो की सहायता राशि देने की घोषणा की। बता दें कि मंगलवार को जी-20 देशों के नेता वर्चुअल माध्यम से अफगानिस्तान में मानवता के दमन पर बातचीत करने के लिए इकट्ठा हुए, उसी दौरान यूरोपीय यूनियन ने यह घोषणा की। यूनियन ने कहा कि अफगानिस्तान को यह रकम मानवता पर आए संकट और खराब होती आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने के लिए दी जाएगी।

Afghanistan

जी-20 सम्मेलन की अगुवाई इस बार इटली कर रहा है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी हिस्सा लिया, जबकि चीन और रूस ने सम्मेलन में शामिल होने के लिए अपने प्रतिनिधि भेजे। खबरों की मानें तो यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने अफगानिस्तान को 1 बिलियन यूरो का राहत पैकेज देने की घोषणा करते हुए कहा कि यह रकम मानवता पर आए संकट और खराब होती आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने के लिए दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: चीन की 50% शहरी महिलाएं नहीं चाहतीं शादी करना, सामने आई ये बड़ी वजह

Recommended Video

    Afghanistan Blast: Kunduz में Shia mosque पर आत्मघाती हमला, 100 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि यूरोपीय यूनियन पहले ही अफगानिस्तान को 300 मिलियन यूरो देने की घोषणा कर चुका है और यह राशि 300 मिलियन यूरो के अतिरिक्त अफगानिस्तान को दी जाएगी। लेयेन ने कहा कि यह पैसै सीधे तौर पर अफगानिस्तान की मदद के लिए है। ये पैसे उन अंतरराष्ट्रीय संगठनों को दिए जाएंगे जो जमीन पर रहकर वहां काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पैसा तालिबान की सरकार को नहीं दिया जाएगा, क्योंकि उन्हें अभी मान्यता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में मानवता और सामाजिक-आर्थिक स्थिति की रक्षा के लिए हमें वो सब करना चाहिए जो हम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि तालिबान के सहयोग के लिए हम अपनी शर्तों पर कायम हैं। बता दें कि जी-20 समूह में अमेरिका, यूरोपीय संघ, चीन, तुर्की, रूस, भारत, सऊदी अरब शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+