चीन की 50% शहरी महिलाएं नहीं चाहतीं शादी करना, सामने आई ये बड़ी वजह

चीन की कम्युनिस्ट यूथ लीग द्वारा 'चाइनीज यूथ अर्बन पॉपुलेशन' नाम से किए गए एक अध्ययन के मुताबिक चीन के शहरी इलाकों में रहने वाली 50% युवा महिलाएं शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहती हैं।

बीजिंग, 12 अक्टूबर। चीन से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। चीन की कम्युनिस्ट यूथ लीग द्वारा 'चाइनीज यूथ अर्बन पॉपुलेशन' नाम से किए गए एक अध्ययन के मुताबिक चीन के शहरी इलाकों में रहने वाली 50% युवा महिलाएं शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहती हैं। यह अध्ययन शहरी इलाकों में रहने वाले 18-26 वर्ष के 2,905 अविवाहित युवकों पर किया गया। सर्वे में सामने आया कि 44% महिलाओं ने शादी करने से मना कर दिया, जबकि इसके विपरीत 25% पुरुष ऐसे थे जिन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया।

शादी न करने की ये बड़ी वजहें आईं सामने

शादी न करने की ये बड़ी वजहें आईं सामने

आखिर ये लोग शादी क्यों नहीं करना चाहते? इसकी कई वजह सामने आईं। सर्वे में शामिल 34.5% लोगों ने कहा कि उनके पास शादी करने के लिए न तो समय है और न ही इतनी ऊर्जा है। जबकि 60.8% ने कहा कि शादी करने के लिए एक अच्छा साथी खोजने में उन्हें मुश्किल हो रही है। इसके अलावा उन्होंने शादी न करने के कई अन्य कारण गिनाए जिनमें आर्थिक तंगी, और शादी के बाद गृहस्थी का बोझ शामिल था। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें शादी में विश्वास नहीं है और कुछ ने कहा कि उन्हें अपने जीवन में अभी तक प्यार ही नहीं हुआ।

आबादी को बढ़ाने में लगा चीन

आबादी को बढ़ाने में लगा चीन

सर्वे के परिणाम चीन की घटती आबादी के लिए खतरे का संकेत है तो, जिसने देश की जन्मदर बढ़ाने के लिए इस साल कुछ नहीं पॉलिसी बनाई हैं। देश ने "कूलिंग-ऑफ" कानून लागू करने के बाद 2021 की पहली तिमाही में तलाक की दर में 70% की गिरावट दर्ज की गई है। इस कानून के अनुसार स्थानीय अधिकारी जोड़ों को तलाक की मंजूरी देने से पहले एक महीने तक इंतजार करेंगे।

चीन ने लागू की तीन बच्चा नीति

चीन ने लागू की तीन बच्चा नीति

चीन ने दो बच्चा नीति को हटाते हुए इसी मई को एक नई तीन-बाल नीति शुरू की है। पांच सालों में यह दूसरी बार है जब चीन ने दो बच्चा नीति को खत्म किया है। बता दें कि 1950 के बाद से चीन ने अपनी सबसे धीमी जनसंख्या वृद्धि दर दर्ज की है, ऐसी रिपोर्ट आने के बाद चीन ने अपनी जनसंख्या नीति में ऐतिहासिक बदलाव किया है। चीन में हुए जनगणना में सामने आया कि कि चीनी आबादी की औसत वार्षिक वृद्धि दर पिछले दस वर्षों के दौरान 2000-2010 के बीच 0.57% से घटकर 0.53% रह गई है।

हालांकि कुछ विशेषज्ञों ने चीन की तीन बच्चा नीति के सकारात्मक परिणाम मिलने को लेकर संदेह जताया है। उनका कहना है कि ऐसी भाग दौड़ भरी जिंदगी में जहां माता-पिता को सोने और एक-दूसरे के साथ समय बिताने का भी समय नहीं है, वो नहीं चाहेंगे कि उन पर तीन बच्चों का बोझ पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+