52 जिलों में 205 हमले, रात भर जाग रहे लोग, मंदिरों के बाहर पहरा; जानें बांग्लादेशी हिंदुओं के कैसे हैं हालात?

Bangladesh Hindu: शेख हसीना के भागने से पहले तक बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में मिलने वाले आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे थे और उसके बाद सें हिंदुओं के खिलाफ भीषण हिंसा की जा रही है, जिसके बाद अब हिंदू अल्पसंख्यक सड़कों पर उतर आए हैं और सुरक्षा के लिए प्रदर्शन का सहारा ले रहे हैं।

हिंदू प्रदर्शनकारियों ने राजधानी ढाका के एक चौराहे को ब्लॉक करते हुए शांति की अपील करते हुए "हम कौन हैं, बंगाली बंगाली" के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर और तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों को "बचाने" की मांग की गई थी।

bangladesh hindus

इस बीच, दो हिंदू संगठनों ने अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस को एक खुला पत्र लिखकर पिछले कुछ दिनों में अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों के बारे में उन्हें जानकारी दी है। बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद और बांग्लादेश पूजा उडजापान परिषद नामक समूहों ने शुक्रवार को नोबेल पुरस्कार विजेता को एक खुले पत्र में हिंदुओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को लेकर आंकड़े पेश किए हैं।

बांग्लादेश में हिंदुओं को बनाया जा रहा टारगेट

आंकड़ों के अनुसार, सोमवार से बांग्लागेश के 52 जिलों में अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों पर कम से कम 205 हमले हुए हैं। हिंदुओं पर हमले उस वक्त शुरू हुए, जब शेख हसीना ने हिंसक प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश छोड़ दिया और शरण लेने भारत पहुंच गईं।

यूनिटी काउंसिल के अध्यक्ष ने कहा, कि 'हम रात में जागकर अपने घरों और मंदिरों की रखवाली कर रहे हैं।'

यूनिटी काउंसिल के तीन अध्यक्षों में से एक निर्मल रोसारियो ने कहा, कि "हम सुरक्षा चाहते हैं, क्योंकि हमारा जीवन विनाशकारी स्थिति में है। हम रात में जागकर अपने घरों और मंदिरों की रखवाली कर रहे हैं। मैंने अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा। हम मांग करते हैं, कि सरकार देश में सांप्रदायिक सद्भाव बहाल करे।"

उन्होंने जोर देकर कहा, कि स्थिति बिगड़ रही है और उन्होंने यूनुस से हिंदुओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को तत्काल रोकने के लिए कदम उठाने को कहा।

पत्र में आगे कहा गया है, कि "जब लोगों की जीत अपनी मंजिल की ओर बढ़ रही है, हम दुख और भारी मन से देखते हैं, कि एक निहित स्वार्थी वर्ग अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ अभूतपूर्व हिंसा करके इस उपलब्धि को धूमिल करने की साजिश रच रहा है।"

आपको बता दें, कि शेख हसीना सरकार के पतन के बाद देश भर में भड़की हिंसा की घटनाओं में 230 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इसके साथ ही, जुलाई के मध्य में शुरू हुए आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों के बाद से मरने वालों की संख्या बढ़कर 560 हो गई है। इस बीच, ढाका में दो सामुदायिक नेताओं के अनुसार, शेख हसीना के देश से भागने के बाद बांग्लादेश में हुई हिंसा में दर्जनों हिंदू मंदिरों, घरों और व्यवसायों में तोड़फोड़ की गई हैं, महिलाओं पर हमले किए गए हैं और शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी से जुड़े कम से कम दो हिंदू नेताओं की हत्या कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+