Epstein Files: प्रिंसेस और एपस्टीन की डर्टी टॉक लीक, रेप विला में राजकुमारी ने कैसे गुजारी 4 रातें?
Epstein Files: नॉर्वे का शाही परिवार आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी गोपनीय रहता है, लेकिन इस हफ्ते वह अखबारों की सुर्खियों में बना है। इसकी वजह क्राउन प्रिंस हाकॉन के सौतेले बेटे के बलात्कार मामले की सुनवाई की शुरुआत और साथ ही जेफरी एपस्टीन से जुड़े नए दस्तावेज़ हैं, जिनमें क्राउन प्रिंसेस मेट-मैरिट का नाम सामने आया है।
एपस्टीन के साथ प्रिंसेस की डर्टी टॉक
यह मुकदमा ऐसे समय शुरू हो रहा है जब अमेरिकी न्याय विभाग ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े नए ईमेल जारी किए हैं। इन दस्तावेज़ों में एपस्टीन और क्राउन प्रिंसेस मेट-मैरिट के बीच ईमेल के जरिए अश्लील बातचीत सामने आई है, जिससे विवाद और गहरा गया है। पूरी चर्चा में एक हजार से ज्यादा बार मेट-मैरिट का नाम आया है। विवाद तब और बढ़ गया जब पता चला कि 2012 के ईमेल में मेट-मैरिट ने एपस्टीन को "डार्लिंग" और "कोमल दिल वाला (Soft Hearted)" कहा था।

इसके अलावा प्रिंसेस मेट-मैरिट चार दिनों तक एपस्टीन के उस बंग्ले में रहीं जिसे रेप विला कहा जाता है। दरअसल उस बंग्ले में कई नाबालिग और बालिग लड़कियों के साथ यौन हिंसा, बलात्कार और सामूहिक बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया। इसके अलावा मेट-मैरिट एपस्टीन से एक मेल में कह रही हैं कि शादी के बाद अवैध संबंधों के लिए पेरिस अच्छी जगह है। ये सारी चैट बाहर आने के बाद मेट-मैरिट के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
चौंकाने वाली बातचीत सामने आई
एक ईमेल में मेट-मैरिट ने नग्न महिलाओं की तस्वीरों को बच्चों के वॉलपेपर के लिए ठीक बताया, जबकि दूसरे ईमेल में एपस्टीन ने स्कैंडिनेवियाई महिलाओं को "अच्छी पत्नी सामग्री (Good Wife Material)" कहा। मेट-मैरिट ने स्वीकार किया कि उन्होंने एपस्टीन के साथ संपर्क रखने में गलत फैसला लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का गहरा अफसोस है और वे पीड़ितों के साथ पूरी संवेदना रखती हैं।
मारियस बोर्ग होईबी पर बलात्कार समेत 38 गंभीर आरोप
29 साल के मारियस बोर्ग होईबी पर कुल 38 आरोप तय किए गए हैं। इनमें बलात्कार, अपनी पूर्व पार्टनर के साथ बार-बार यौन हिंसा, धमकी देना और संपत्ति को नुकसान पहुंचाना शामिल है। सीएनएन द्वारा देखे गए दस्तावेज़ों के मुताबिक, आरोपों में चेहरे पर वार करना, गला घोंटना और डराने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।
दोषी पाए जाने पर 10 साल से ज्यादा जेल
नॉर्वे के सरकारी ब्रॉडकास्टर एनआरके के मुताबिक, अगर होईबी दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 10 साल से अधिक की सजा हो सकती है। आरोपों में बिना सहमति के यौन वीडियो या फोटो बनाने के छह मामले भी शामिल हैं, साथ ही नशे में ड्राइविंग और ड्रग्स से जुड़े अपराध भी दर्ज हैं।
बचाव पक्ष ने आरोपों से किया इनकार
होईबी के वकील पेटार सेकुलिक ने कहा है कि उनके मुवक्किल यौन शोषण और ज्यादातर हिंसा के आरोपों से इनकार करते हैं। उन्होंने बताया कि होईबी अदालत में अपना पक्ष विस्तार से रखेंगे। सीएनएन ने इस पर आगे प्रतिक्रिया के लिए वकीलों से संपर्क किया है।
शाही उत्तराधिकार से बाहर हैं होईबी
मारियस बोर्ग होईबी क्राउन प्रिंस हाकॉन के सौतेले बेटे हैं, लेकिन वे शाही उत्तराधिकार की लाइन में शामिल नहीं हैं। उनका जन्म उस समय हुआ था जब मेट-मैरिट ने 2001 में हाकॉन से शादी नहीं की थी, इसलिए वे कानूनी रूप से शाही परिवार के सक्रिय सदस्य नहीं माने जाते।
सात हफ्तों तक चलेगा ऐतिहासिक मुकदमा
मंगलवार को होईबी ओस्लो जिला अदालत में पेश होंगे। यह मुकदमा लगभग सात हफ्तों तक चलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह नॉर्वे के शाही परिवार के लिए एक असाधारण और मुश्किल समय है। मुकदमे से ठीक पहले होईबी को चाकू से धमकी देने और प्रतिबंधात्मक आदेश तोड़ने के आरोप में फिर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अभियोजक एंड्रियास क्रुज़ेव्स्की ने इसकी पुष्टि की है।
जनता की नजर में मामला निजी है
शाही विशेषज्ञों के अनुसार, नॉर्वे के लोग इस मामले को ज्यादा तर एक निजी और कानूनी विषय के रूप में देख रहे हैं। लोकप्रिय राजा हेराल्ड, जो 1991 से शासन कर रहे हैं और यूरोप के सबसे बुजुर्ग सम्राट हैं, के कारण परिवार को आम तौर पर समर्थन मिलता रहा है।
शाही परिवार की रणनीतिक चुप्पी
नेट्टाविसन की शाही संवाददाता तोव तालेसन के अनुसार, क्राउन प्रिंस हाकॉन ने सोच-समझकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने परिवार के प्रति प्यार जताया, लेकिन कानूनी प्रक्रिया से दूरी बनाए रखी ताकि शाही संस्था की छवि को नुकसान न पहुंचे।
2024 से शुरू हुआ पूरा विवाद
यह पूरा मामला 2024 में शुरू हुआ जब होईबी को 20 वर्षीय महिला के बलात्कार के संदेह में गिरफ्तार किया गया। कुछ दिनों बाद उन पर दूसरा आरोप भी लगा, जिसे उन्होंने नकार दिया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications