मैक्सिको: मेयर पद के उम्मीदवार की हत्या के बाद पूरी पुलिस फोर्स हिरासत में!
मैक्सिको के शहर ओकैंपो में पूरी पुलिस फोर्स को उस समय हिरासत में ले लिया गया जब यहां पर मेयर पद के एक उम्मीदवार का मर्डर हो गया। रविवार को जांच में शामिल एजेंसी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई। अथॉरिटीज का कहना है कि पुलिस फोर्स को आंतरिक जांच के लिए हिरासत में लिया गया था।
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के शहर ओकैंपो में पूरी पुलिस फोर्स को उस समय हिरासत में ले लिया गया जब यहां पर मेयर पद के एक उम्मीदवार का मर्डर हो गया। रविवार को जांच में शामिल एजेंसी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई। अथॉरिटीज का कहना है कि पुलिस फोर्स को आंतरिक जांच के लिए हिरासत में लिया गया था। अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि कितनी संख्या में जवानों को गिरफ्तार किया गया है।

लगातार नेताओं की हत्या से सहमा मैक्सिको
मीकोहाकैन स्टेट के सिक्योरिटी सेक्रेटैरिएट की ओर से कहा गया है कि कानून के तहत हर किसी का इंटरव्यू लिया गया है कि कहीं कोई इस काम में तो शामिल नहीं था और किसी ने शहर का कोई कानून तो नहीं तोड़ा। ओकैंपो की जनसंख्या करीब 20,00 है। यहां पर मेयर पद के उम्मीदवार फरनांडो एंजेल्स को गुरुवार को उस समय गोली मार दी गई जब वह चुनाव प्रचार के लिए तैयार हो रहे थ। पुलिस स्टेट सिक्योरिटी सेक्रेटैरिएट की इंटर्नल अफेयर्स यूनिट में ट्रांसफर कर दिया गया है। अभी तक पुलिस की ओर से यह बयान नहीं आया है कि उसे एंजेल्स की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।
इससे पहले गुरुवार के ओमर गोमेज नामक एक निर्दलीय उम्मीदवार की भी हत्या कर दी गई थी। वह अग्यूलिल्ला में मेयर पद के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे थे। इससे पहले 14 जून टारेटैन में भी एक मेयर उम्मीदवार की हत्या कर दी गई थी। यह तीनों हत्याएं मीकोहाकैन में ही हुई हैं। मेयर पद के चुनाव एक जुलाई को हैं और यहां पर अब तक 100 से ज्यादा राजनेताओं और उम्मीदवारों की हत्या हो चुकी हैं। ज्यादातर स्थानीय नेताओं की हत्या को अंजाम दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications