प्लान बदलकर PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया को चौंकाया
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महीने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा रहे है। 15 से 18 नवंबर के बीच मोदी अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान ब्रिस्बेन में जी20 समिट में हिस्सा लेंगे। मोदी भले यहां समिट में हिस्सा लेने आ रहे हो, लेकिन आखिरी मौके पर उन्होंने सिडनी और मेलबर्न जाने का भी फैसला कर ऑस्ट्रेलिया सरकार को चौंका दिया है। मोदी के इस फैसले के बाद ऑस्ट्रेलिया सरकार इसकी तैयारियों में जुट गई है।

मोदी के प्लान में आए बदलाव के कारण ऑस्ट्रेलिया सरकार को मोदी की चार शहरों की यात्रा के एजेंडा को अंतिम रूप देने में जुटना पड़ा है। आपको बता दें कि मोदी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बाद पहले ऐसे पीएम होंगे जो ऑस्ट्रेलया की जमीन पर कदम रखेंगे। वही ऑस्ट्रेलिया सरकार भी 28 वर्ष बाद अपनी धरती पर किसी भारतीय प्रधानमंत्री की मेजबानी को लेकर काफी उत्साहित है।
इस यात्रा के दौरान मोदी ने ब्रिस्बेन और कैनबरा के अलावा अन्य शहरों में जाने की भी इच्छा जताई थी। इस दौरे के दौरान मोदी ब्रिस्बेन से सिडनी जाएंगे, जहां भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय उनके लिए एक बड़े आयोजन की योजना बना रहा है। इसके बाद मोदी 18 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications