इलाज के मुंबई से आबू धाबी शिफ्ट हुई 500 किलो वजन वाली इमान को अब हुई ये गंभीर बीमारियां
वीपीएस बुर्जील अस्पताल के प्रवक्ता की मानें तो इमान को अब दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी हो गई है।
आबू धाबी। मुंबई में अपना इलाज करा कर 500 किलोग्राम वजन से 176 किलो तक पहुंचे वाली मिश्र की इमान अहमद (36) कई गंभीर बीमारियों से गुजर रही हैं। इमान को कुछ दिनों पहले मुंबई के सैफी अस्पताल से अबू धाबी शिफ्ट कर दिया गया था और वहां के वीपीएस बुर्जील अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक इमान अहमद को दिल और पेशाब से जुड़ी गंभीर बीमारी हो गई है।

आपको बता दें कि सैफी अस्पताल में सर्जरी से पहले इमान अहमद को दुनिया की सबसे वजनी महिला बताया जा रहा था। इमान तीन महीने तक मुंबई में रहीं और उनका इलाज हुआ। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें आबू धाबी भेजा गया। वीपीएस बुर्जील अस्पताल के प्रवक्ता की मानें तो इमान को अब दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी हो गई है। इमान की छोटी बहन ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि इमान अहमद पहले से बहुत अच्छी है और नर्सों की एक टीम उनके आसपास हमेशा रहती है।
मुंबई में इलाज में खर्च हुए तीन करोड़
सैफी अस्पताल के अनुसार, इमान के उपचार पर करीब 3 करोड़ रुपए खर्च हुए। इनमें से अस्पताल को 65 लाख रुपए दान के रूप में भारतीयों से मिले। डॉ. लकड़वाला ने कहा, 'हमने इमान के परिवार से एक पैसा भी नहीं मांगा। खुशी इस बात की है कि हम उनका वजन कम करने में सफल रहे।'












Click it and Unblock the Notifications