ट्रंप बनाम मस्क: तनातनी बढ़ी, पूर्व मित्र का दावा-'अपमानित महसूस कर रहे हैं मस्क, अब करेंगे ट्रंप को नुकसान'

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क के बीच तनातनी नए मुकाम पर पहुंच गई है। इस बार विवाद को हवा दी है मस्क के एक पूर्व मित्र और मशहूर न्यूरोसाइंटिस्ट फिलिप लो ने दावा किया है कि मस्क अब ट्रंप को राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए पूरी ताकत लगा सकते हैं।

अब वह ट्रंप का साथ नहीं देंगे-फिलिप लो

पॉलिटिको को दिए एक इंटरव्यू में लो ने कहा कि "एलन और मेरे बीच भी वर्षों में कई बार खटपट हुई है, लेकिन मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि अब वह ट्रंप के खिलाफ काम करेंगे।" उन्होंने कहा कि एलन मस्क खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं और ट्रंप से नाता तोड़ चुके हैं।

Elon Musk vs Donald Trump

लो ने यह भी कहा कि "जो सोच रहे हैं कि मस्क ट्रंप के लिए दान देंगे, कांग्रेस को अपने पक्ष में करेंगे या चुनावों में निवेश करेंगे - वे अब भी ऐसा करते दिख सकते हैं, लेकिन भीतर से यह रिश्ता अब खत्म हो चुका है।"

'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' पर मस्क का हमला

इससे पहले हफ्ते की शुरुआत में मस्क ने ट्रंप प्रशासन की 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' नीति पर कड़ा हमला किया था। उन्होंने कहा कि इस कानून से लाखों नौकरियां खत्म हो सकती हैं और अमेरिका की रणनीतिक स्थिति को जबरदस्त नुकसान पहुंचेगा।

"बहुत tempting है, लेकिन..." - मस्क की ट्रंप को चेतावनी

मामला तब और गरमा गया जब ट्रंप के एक बयान ने इंटरनेट पर आग लगा दी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह मस्क को देश से निकालने की सोच रहे हैं, तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा - "देखना होगा, DOGE को एलन पर छोड़ना पड़ेगा..."

इस पर मस्क ने भी प्रतिक्रिया दी। X (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र के पोस्ट का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, "बहुत tempting है इसे और बढ़ाना... लेकिन अभी के लिए रुक रहा हूं।"

एक दिन में 12 अरब डॉलर का नुकसान

इस राजनीतिक झगड़े के बीच मस्क को भारी आर्थिक झटका भी लगा है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जुलाई को टेस्ला के शेयरों में 5% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मस्क की नेटवर्थ में करीब 12 अरब डॉलर की कमी आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+