'एलन मस्क डर गए', कमला हैरिस से समर्थित X अकाउंट को सस्पेंड करते ही क्यों ट्रोल हो गए?

Elon Musk Trolled: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव 5 नवंबर को होने वाले हैं। जैसे-जैसे चुनाव की घडी नजदीक आ रही, देश में माहौल दिलचस्प होता जा रहा है। वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने चुनाव से पीछे हटते हुए अपनी जगह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (59) का समर्थन किया। कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच टक्कर है। अब कमला हैरिस ओपिनियन पोल्स में ट्रंप पर भारी पड़ते दिख रही हैं।

इसी बीच, कमला हैरिस का समर्थित सोशल मीडिया अकाउंट (@dudes4harris) को 29 जुलाई को सस्पेंड कर एलन मस्क सुर्खिंयों में छा गए।

Elon Musk got scared

विभिन्न आउटलेट्स ने बताया कि व्हाइट ड्यूड्स फॉर हैरिस अकाउंट को समूह द्वारा एक हाई-प्रोफाइल वर्चुअल इवेंट की मेजबानी करने के तुरंत बाद सस्पेंड कर दिया गया था, जिसमें $4 मिलियन से अधिक की राशि जुटाई गई थी। हालांकि, सस्पेंड की मुख्य वजह खुलकर सामने नहीं आई। इसी बीच सोशल मीडिया में मस्क को काफी फजीहत उठाने के बाद 30 जुलाई की सुबह जल्दी ही अकाउंट को फिर से चालू कर दिया गया।

ट्रोल हुए मस्क, लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
वहीं, 'व्हाइट ड्यूड्स फॉर हैरिस' के एक आयोजक रॉस मोरालेस रॉकेटो ने अकाउंट के सस्पेंड होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मैं @elonmusk से डर गया हूं। इसके बाद, जैसे सोशल मीडिया यूजर्स ने मस्क को ट्रोल ही कर दिया। एक यूजर ब्रेट मेइसेलस ने कहा कि एक्स ने व्हाइट ड्यूड्स फॉर हैरिस अकाउंट (@dudes4harris) को सस्पेंड कर दिया है, क्योंकि इसने कमला हैरिस के लिए $4 मिलियन से अधिक राशि जुटाई थी। यह वास्तविक चुनाव हस्तक्षेप है! दूसरी यूजर लिसा ग्रांडे ने एक स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए पूछा कि यह क्या हो रहा है?

मस्क ट्रम्प समर्थक?
सियासी गलियारों में चर्चा है कि मस्क लंबे समय से डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक हैं, जो रिपब्लिकन उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने पहले भी एक्स/ट्विटर पर उनका समर्थन किया है। इसके बाद @dudesforharris नाम से एक बैकअप अकाउंट बनाया गया। मूल अकाउंट के निलंबित होने के बाद, सोशल मीडिया पर यह हंगामा मच गया कि इस प्लेटफॉर्म पर चुनाव में हस्तक्षेप किया जा रहा है।

44 बिलियन डॉलर में मस्क बने X के मालिक!
आपको बता दें कि दो साल पहले यानी 27 अक्टूबर 2022 को एलन मस्क ने खरीदा ट्विटर को खरीदा था। यह डील 44 बिलियन डॉलर में हुई थी। एक साल बाद यानी 24 जुलाई 2023 को मस्क ने ट्विटर का नाम और लोगो बदला। जिसे अब X के नाम से जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+