एलन मस्क ने ट्विटर में सऊदी अरब के लिंक पर उठाया सवाल, पूछे दो तीखे सवाल
वॉशिंगटन, 15 अप्रैल। दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को खरीदने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने ट्विटर को प्रस्ताव दिया है कि वह कंपनी को 43 बिलिनय डॉलर में खरीदने के लिए तैयार हैं, जिसके बाद कंपनी के बोर्डरूम में तकरार शुरू हो गई है। कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले मस्क के प्रस्ताव के पक्ष में हैं, जबकि कुछ हिस्सेदार कंपनी को बेचने के इच्छुक नहीं हैं। इन सबके बीच कंपनी में हिस्सेदारी रखने वाले व्यक्ति तलाल अलवलीद को लेकर एलोन मस्क ने बड़ा दावा किया है।

सऊदी के बिजनेसमैन ने खारिज किया प्रस्ताव
दरअसल ताल अलवलीद सऊदी अरब के बिजनेसमैन हैं, जिनकी ट्विटर में एक बड़ी हिस्सेदारी है। जब 14 अप्रैल को मस्क ने ट्विटर को खरीदने की इच्छा जाहिर की तो अलवलीद ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया।अलवलीद ने मस्क के प्रस्ताव के बाद ट्वीट करके लिखा, मुझे नहीं लगता है कि मस्क द्वारा प्रस्तावित राशि कंपनी की असल कीमत के करीब भी है। कंपनी जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है उस लिहाज से यह राशि ठीक नहीं है। ट्विटर में सबसे बड़े स्टेकहोल्डर और सबसे पुराने स्टेकहोल्डर होने के नाते मैं इस प्रस्ताव को खारिज करता हूं। जिसके बाद मस्क ने उनपर तीखा पलटवार किया है।

मस्क ने पूछा तीखा सवाल
अलवलीद के इस ट्वीट के बाद ट्विटर में उनके और सऊदी अरब सरकार की भूमिका को लेकर फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसका फायदा उठाने से एलोन मस्क कतई चूकना नहीं चाहते हैं। एलोन मस्क ने ट्वीट करके लिखा, यह काफी दिलचस्प है, लेकिन मेरे दो सवाल हैं, अगर जवाब संभव हो तो.. आखिर ट्विटर में सऊदी सरकार की परोक्ष या अपरोक्ष कितनी हिस्सेदारी है। सऊदी सरकार का पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर क्या सोचना है।

क्या था मस्क का प्रस्ताव
गौर करने वाली बात है कि 14 अप्रैल को मस्क ने ट्विटर इंडिया को 43 बिलियन डॉलर का नगद भुगतान करने का प्रस्ताव दिया था। इन्होंने ट्विटर के चेयरपर्सन को पत्र लिखकर यह प्रस्ताव दिया था। मस्क ने लिखा, मैंने ट्विटर में निवेश किया है, मेरा मानना है कि दुनियाभर में अभिव्यक्ति की आजादी का यह सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन सकता है, अभिव्यक्ति की आजादी लोकतंत्र में सबसे अहम है। अगर ट्विटर चाहे तो मैं इस डील के लिए तैयार हूं। हालांकि बाद में मस्क ने कहा कि वह ट्विटर को पैसे कमाने के लिए नहीं खरीदना चाहते हैं बल्कि एक सभ्यता को बचाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications