टेस्ला 10 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी, एलन मस्क ने बताई ये वजह
दुनिया की सबसे मूल्यवान ऑटो कंपनी टेस्ला अपने 10 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है। कंपनी के सीईओ और दुनिया के सबसे बड़े धनी आदमी एलन मस्क ने खुद यह बात कही है।
वाशिंगटन, 03 मईः दुनिया की सबसे मूल्यवान ऑटो कंपनी टेस्ला अपने 10 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है। कंपनी के सीईओ और दुनिया के सबसे बड़े धनी आदमी एलन मस्क ने खुद यह बात कही है। इसके साथ ही एलन मस्क ने दुनिया भर में सभी नई भर्तियों पर रोक लगा दी है। मस्क का कहना है कि दुनिया भर में वैश्विक अर्थव्यवस्था की हालत ठीक नहीं चल रही है।

अर्थव्यवस्था को बताया जिम्मेदार
एलन मस्क पहले भी अपने कर्मचारियों के प्रति सख्त रवैया अपनाने को लकेर चर्चित रहे हैं। लेकिन उनके इस नए ऐलान से टेस्ला में खलबली मच गयी है। मस्क ने कहा कि दुनिया भर में वैश्विक अर्थव्यवस्था की खराब हालत को देखते हुए मुझे बेहद बुरा महसूस हो रहा है। इसलिए मुझे ऐसे फैसले लेने पड़ रहे हैं।

कर्मचारियों को कहा- ऑफिस आना होगा
इससे पहले मस्क ने मंगलवार रात टेस्ला के अपने कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा था। इस इमेल में कर्मचारियों से कहा गया था कि या तो वे ऑफिस लौटे या फिर कंपनी छोड़ दें। मस्क ने ईमेल में कहा कि टेस्ला के सभी कर्मचारियों को सप्ताह में न्यूनतम 40 घंटे ऑफिस में बिताने होंगे। यदि कोई टेस्ला का कर्मचारी दफ्तर में नहीं दिखता है तो हम मान लेंगे कि आपने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि यह दावा रॉयटर्स के द्वारा किया गया है, फिलहाल टेस्ला ने इस मामले पर अभी कोई बयान नहीं दिया है।

कंपनी दीवालिया हो जाती
मस्क ने कहा कि वरिष्ठ कर्मचारियों को अपनी उपस्थिति दिखाना बेहद जरूरी है। इसीलिए तो मैं अपना अधिक से अधिक वक्त ऑफिस में व्यतीत करता हूं। ऐसा करने से वहां काम कर रहे लोगों को लगता है कि मैं उनके साथ हूं। अगर मैं अपने कर्मचारियों के साथ काम नहीं करता, उनके साथ वक्त नहीं गुजारता तो टेस्ला कंपनी बहुत पहले ही दीवालिया हो चुकी होती।












Click it and Unblock the Notifications