Elon Musk News: 14 साल के कैरन काजी में ऐसा क्या है, कि ग्रेजुएशन से पहले ही एलन मस्क ने दे दी नौकरी
एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी हैं और अंतरिक्ष इंडस्ट्री में काम करने वाली उनकी कंपनी स्पेस एक्स ने कैरन काजी को हायर किया है।
Elon Musk Kairan Quazi: दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और 14 साल के कैरन काजी ने इसे एक बार फिर से साबित किया है। कैरन काजी को एलन मस्क की अंतरिक्ष सेक्टर में काम करने वाली कंपनी स्पेसएक्स की नौकरी मिल गई है, लेकिन अपनी उम्र की वजह से पूरी दुनिया के अखबारों में छाए हुए हैं।
एलन मस्क की स्पेसएक्स में नौकरी पाने वाले 14 साल के कैरन काजी सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं, जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जिन्होंने स्पेसएक्स में नौकरी लेने के लिए इंटरव्यू प्रोसेस को पास कर लिया। ये इंटरव्यू प्रोसेस टेक्निकली काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है, जिसे कैरन काजी ने कंप्लीट कर लिया और स्पेस एक्स में उन्हें नौकरी मिल गई।

ग्रेजुएशन से पहले ही मिली नौकरी
कैरन काजी को अभी तक ग्रेजुएशन की डिग्री नहीं मिली है और अगले हफ्ते वो ग्रेजुएशन पूरी कर लेंगे। कैरन काजी अमेरिका के कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं और न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें अगले हफ्ते सांता क्लारा यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री मिलने वाली है। वहीं, न्यूयॉर्क पोस्ट में ये भी कहा गया है, कि वो अमेरिका में यूनिवर्सिटी से सबसे कम उम्र में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के छात्र बन गये हैं।
कैरन काजी अगले महीने स्पेस एक्स कंपनी ज्वाइन कर रहे हैं, जहां वो स्पेस इंडस्ट्री के लिए सॉफ्टवेयर संबंधित काम करेंगे। वहीं, कैरन काजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर लिखा, कि "स्पेसएक्स का स्टारलिंक इस पृथ्वी की सबसे अच्छी कंपनी है, जिसका वो हिस्सा बनने जा रहे हैं।"
उन्होंने कहा, कि स्पेसएक्स उन 'दुर्लभ' कंपनियों में से एक है, जिन्होंने परिपक्वता और क्षमता का निर्धारण करने के लिए, अपनी उम्र को 'मनमाने और पुराने' बेंचमार्क को उनको नौकरी देने से पहले इस्तेमाल नहीं किया।
आपको बता दें, कि स्टारलिंक, स्पेसएक्स की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा है।
उनके लिंक्डइन बायो के अनुसार, वह एक ऐसे करियर का सपना देखते हैं जो 'चुनौतीपूर्ण मुद्दों से निपटता है और कॉमन गुड की सेवा में क्रांतिकारी इनोवेशन को प्रोत्साहित करता है।'
एलए टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, काजी की उल्लेखनीय यात्रा दो साल की उम्र में शुरू हुई थी, जब उन्होंने पूरे वाक्यों में बात करनी शुरू कर दी थी। 9 साल की उम्र में जब वो 9वीं क्लास में थे, तो उन्होंने महसूस किया, कि स्कूल की पढ़ाई उनके लिए पर्याप्त नहीं है।
जिसके बाद वो महज 9 साल की उम्र में लास पोसीटास कम्युनिटी कॉलेज में चले गये और 11 साल की उम्र में वो यूनिवर्सिटी पहुंच गये।
क़ाज़ी ने कुछ महीने बाद इंटेल लैब्स में एक एआई रिसर्च को-ऑप फेलो के रूप में एक इंटर्नशिप की और फिर 11 साल की उम्र में कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के लिए दाखिला ले लिया। कैरन काजी एक विलक्षण प्रतिभा के धनी छात्र हैं और अब वो अपनी मां के साथ वॉशिंगटन में शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में उन्होंने साइबर इंटेलिजेंस फर्म Blackbird.AI में मशीन लर्निंग इंटर्न के रूप में चार महीने काम किए। और लिंक्डइन के अनुसार, सोशल मीडिया कंटेट में हेरफेर की पहचान करने के लिए उन्होंने एक प्रोजेक्ट का डिजाइन तैयार किया, जो कोडिंग कैलकुलेशन पर आधारित था।
हालांकि, उनकी मां का कहना है, कि विलक्षण प्रतिभा होने की वजह से उनके बेटे ने अपना बचपन खो दिया और जिस उम्र में बच्चे खेल-धूप में लगे रहते हैं, वो उस उम्र में इंटेल लैब्स में काम कर रहे था और अब वो स्पस एक्स में काम करने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications